Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सेना के पराक्रम पर क्यों 6 इंच की हो जाती है राहुल गांधी की छाती: भाजपा नेता

Published

on

Rahul Gandhi chest 6 inches

Loading

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन की सेना के बीच हुई झड़प को लेकर राहुल गांधी के बयान पर  अब भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें

गलवान हो या तवांग, रक्षा बलों ने साबित किया अपना पराक्रम: राजनाथ सिंह

इन पौधों को घर पर लगाने और पूजा करने से दूर होती है आर्थिक परेशानियां, जानिए पूरी खबर

गौरव भाटिया ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते मुझे और भाजपा को भारत की सेना पर गर्व है, जो जवान सीमा पर चीन की सेना को पीट रहे हैं, उनको अपनी ताकत दिखा रहे हैं। उस समय भारत के ‘जयचंद’ राहुल गांधी हमारी सेना का मनोबल तोड़ने का काम क्यों कर रहे हैं?

ये 1962 वाला भारत नहीं

गौरव भाटिया ने कहा कि ये 1962 वाला भारत नहीं है। भारत की एक इंच भूमि न किसी के कब्जे में है और न किसी में ये हिम्मत है कि वो कब्जा कर ले। विश्व की सबसे वीर सेना हमारे पास है, कूटनीतिक तौर पर हम सक्षम हैं। ये संभव ही नहीं है कि कोई हमारी एक इंच भी भूमि कब्जा ले।

6 इंच की हो जाती है राहुल की छाती

भाजपा नेता ने आगे कहा कि जब-जब सेना अपना पराक्रम दिखाती है तो देशवासियों की छाती 56 इंच की हो जाती है, लेकिन दर्द दुश्मन देश को और राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को होता है। क्या कारण है कि जब-जब सेना के कारण देशवासियों की छाती 56 इंच की होती है, तो कांग्रेस और राहुल गांधी की छाती 6 इंच की हो जाती है?

दुश्मनों के साथ राहुल गांधी का समझौता

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने दुश्मन देशों से समझौता किया हुआ कि जब-जब भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाएगी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सेना का मनोबल तोड़ने का कार्य करेगी। इनका चीन से समझौता है और मुझे ऐसा कोई बयान नहीं दिखा जब कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने चीन की निंदा की हो।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जब-जब देश एकजुट हुआ तब तब कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने इस एकजुटता की पीठ में खंजर घोपने का काम किया। इन्होने तो पुलवामा हमले को भी ‘होम ग्रोएन टेररिज्म’ बताया था।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट कर राहुल पर निशाना साधा। रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी जी, कब तक आप झूठ बोल बोल कर सेना पर सवाल उठाते रहेंगे? अब तो हमारी सेना की बहादुरी मीडिया में उपलब्ध साक्ष्यों से भी जग जाहिर हो चुकी है, लेकिन फिर भी आप सेना पर सवाल उठा रहे हैं।

आपने उरी और बालाकोट के बाद भी सेना की बहादुरी का प्रमाण मांगा था। अब तो ये झूठ फैलाना और देश के मनोबल को तोड़ने का काम बंद करिये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत बहुत मजबूत है और अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरा होने पर राहुल गांधी ने जयपुर में प्रेस वार्ता की थी। राहुल ने कहा था कि चीन हमारे खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है, केंद्र सरकार सच को स्वीकार करने के बजाए इसे छिपा रही है। राहुल ने ये भी कहा था कि चीन अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जवानों को पीट रहा है।

Rahul Gandhi chest 6 inches, Rahul Gandhi chest 6 inches latest news, Rahul Gandhi chest 6 inches news,

Continue Reading

नेशनल

भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा: के अन्नामलाई

Published

on

Loading

चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कामों की एक लंबी सूची है। उन्होंने न सिर्फ भारत की दिशा बदली, बल्कि विश्‍व में भारत को सम्‍मानजनक स्थान दिलाने का काम किया है। भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा।

वह रविवार को दिल्ली में तमिल प्रवासियों व एक अन्य जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 11 करोड़ टॉयलेट भारत में बनाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार में इंदिरा आवास योजना थी, पर घर किसे मिलता था, पता नहीं चलता था, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना निकाली तो इसके तहत हमने 4 करोड़ गरीबों को घर पाते देखा है।

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के सुपर आइकॉन के. अन्नामलाई ने कहा कि आज कांग्रेस का इंडी गठबंधन फंडामेंटल राइट्स की बात करता है। लेकिन यही कांग्रेस है, जिसने 1975 में फंडामेंटल राइट्स की, लोकतंत्र की हत्या की थी।

उन्होंने कहा कि खेद है कि कल तक दिल्ली में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बोलने वाले केजरीवाल अब अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस की शरण में हैं। यह कोई इंडी गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचार के दानव का बंधन है। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है और फिर अगले साल 2025 में हम सभी दिल्ली से भ्रष्टाचारी केजरीवाल को उखाड़कर कमल का फूल खिलाएंगे।

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस बार लोकसभा का चुनाव कोयंबटूर से लड़ा है। बीजेपी ने कोयंबटूर से उन्हें उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने अपने मतदाताओं से कई वादे किए जिनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई आई एम) के साथ ही एनआईए और एनसीबी की इकाइयों की स्थापना शामिल हैं। उनके वादों में नवोदय विद्यालयों की स्थापना और नोय्याल और कौसिका नदियों से संबंधित मुद्दों का समाधान शामिल हैं।

Continue Reading

Trending