अन्य राज्य
गुजरात: भूपेंद्र पटेल 2.0 का राज शुरू, इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात में नई सरकार का गठन हुआ। भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली है। भूपेंद्र पटेल के साथ कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
यह भी पढ़ें
गुजरात: भूपेंद्र पटेल आज लेंगे शपथ, ये विधायक भी बन सकते हैं मंत्री
19 दिसंबर को है सफला एकादशी का व्रत, जानें राशि के अनुसार उपाय
शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित है राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा तमाम नेतागण मौजूद रहे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम सोलंकी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उनके अलावा मदनभाई, मुकेशभाई पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कुबेरभाई डिंडोर, राघवजी पटेल, भानुबेन बाबरिया, कुंवरजी बावलिया, हर्ष संघवी और जगदीश विश्वकर्मा भी मंत्री बनें हैं।
बता दें गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की।
इन मंत्रियों ने ली शपथ
कैबिनेट मंत्री
1- कनुभाई देसाई
2- ऋषिकेश पटेल
3- राघवजी पटेल
4- बलवंत सिंह राजपूत
5- कुंवरजी बावलिया
6- मुलुभाई बेरा
7- भानुबेन बाबरियाठ
8- कुबेर डिडोर
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
9- हर्ष सांघवी
10- जगदीश विश्वकर्मा
राज्यमंत्री
11- मुकेश पटेल
12- पुरुषोत्तम सोलंकी
13- बच्चू भाई खाबड़
14- प्रफुल्ल पानसेरिया
15- भीखू सिंह परमार
16- कुंवरजी हलपति
Bhupendra Patel 2.0 begins, Bhupendra Patel 2.0 in gujrat, Bhupendra Patel 2.0 latest news, Bhupendra Patel 2.0 news,
अन्य राज्य
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।
‘ये सैनिकों का अपमान’
शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।
अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।
-
योग एवं आयुर्वेद11 hours ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल1 day ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल1 day ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल1 day ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
प्रादेशिक1 day ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल1 day ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता
-
उत्तराखंड1 day ago
चारधाम यात्रा में 31 मई तक VIP दर्शन पर रोक, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई तक बंद
-
नेशनल12 hours ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया