Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र उपचुनाव: मैनपुरी में डिम्पल यादव की निर्णायक बढ़त, रामपुर में भी सपा आगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आज आने हैं। यूपी की दो विधानसभी सीट रामपुर और खतौली में इस बार सबकी निगाहें लगी हैं।

आजम के गढ़ रामपुर में सपा आगे

सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा अब पिछती दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना सपा के आमिस रजा से 3848 वोटों से पीछे हैं।

मैनपुरी में डिंपल की विजयी बढ़त

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सभी विधानसभा क्षेत्रों की पहले राउंड की गिनती के बाद डिंपल यादव अब विजयी बढ़त बनाती दिख रही हैं। डिंपल अब तक कुल 81,212 वोटों से आगे चल रही हैं, मतगणना जारी है।

बिहार की कुढ़नी सीट पर बीजेपी आगे

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा आगे हो गई है। यहां बीजेपी के केदार गुप्ता 2553 वोट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
खतौली से भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी से सपा-रालोद प्रत्‍याशी मदन भैया 4030 वोटों से आगे चल रही हैं। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, ओडिशा के पदमपुर में बीजद, बिहार के कुरहानी में बीजेपी आगे चल रही है।

UP by-election, UP by-election news, UP by-election latest news,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending