अन्य राज्य
AIMIM चीफ का मुस्लिमों ने ही किया विरोध, लगाए ‘मोदी-मोदी’ के नारे
सूरत। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में करीब 3 दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को रविवार को जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। सूरत में एक जनसभा के दौरान मुस्लिम युवकों ने ही ओवैसी को काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। इस दौरान ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए गए। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें
Gujarat ATS ने की 150 स्थानों पर छापेमारी, रिकॉर्ड नकदी बरामद
पेट की हर परेशानी को दूर करती हैं घर में मिलने वाली ये चीज, जानिए पूरी खबर
ओवैसी सूरत पूर्वी सीट से पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। वह पार्टी के नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान के साथ जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जैसे ही हैदराबाद के सांसद ने भाषण शुरू किया सभा में मौजूद लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। काले झंडे दिखाते हुए वे मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। ओवैसी और उनकी पार्टी के नेताओं के लिए यह बेहद असहज करने वाला वक्त था।
बता दें कि पिछले सप्ताह एआईएमआईएम प्रवक्ता ने आरोप लगाया था कि ओवैसी को निशाना बनाकर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गए। हालांकि, पुलिस ने इन दावों को खारिज किया था। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी विरोध का सामना करना पड़ा था। वडोदरा में एयरपोर्ट से निकलते समय उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगाए गए थे।
गौरतलब है कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है। 182 सदस्यीय विधानसभा में वोटिंग का नतीजा 8 दिसंबर को सामने आएगा। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम जैसे दल भी मुकाबले में है।
AIMIM, AIMIM in gujrat chunav, AIMIM chief, owaisi,
अन्य राज्य
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।
‘ये सैनिकों का अपमान’
शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।
अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।
-
लाइफ स्टाइल49 mins ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
पीएम मोदी के नामांकन से पहले अमित शाह और सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, तैयारियों का लिया जायजा
-
नेशनल1 day ago
बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं : प्रियंका गांधी
-
नेशनल1 day ago
अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को चेतावनी, कहा- वोट डालने से किसी को रोका तो