Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीयों के लिए US Visa पाना अब हुआ आसान, उठाए गए ये अहम कदम

Published

on

US Visa easy for Indians

Loading

नई दिल्ली/वाशिंगटन। अमेरिकी वीजा (US Visa) पाना अब भारतीयों के लिए आसान हो रहा है। एक ओर भारतीयों के लिए अमेरिकी वीजा का वेटिंग पीरियड कम किया जा रहा है साथ ही, एक लाख नए वीजा स्लॉट भी खोले गए हैं। इस दिशा में कुछ अहम कदम उठाए जा चुके हैं और नियमों में बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें  

भगोड़ा नीरव मोदी आएगा शिकंजे में, ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने लगाई मुहर

पेट की हर परेशानी को दूर करती हैं घर में मिलने वाली ये चीज, जानिए पूरी खबर

इसके अलावा एच और एल वर्क वीजा के लिए 100,000 स्लॉट भी खोले गए हैं। अमेरिकी एंबेसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। इस साल अमेरिका ने भारतीय छात्रों को 82,000 स्टूडेंट वीजा जारी किया है।

इसके बाद अगली प्राथमिकता अन्य वीजा से जुड़े वेटिंग पीरियड को खत्म करनी है। इनमें एच और एच कैटेगरी के अनिवासी वर्क वीजा के साथ प्रतिष्ठित एच-1बी वीजा, बी-1 बिजनेस वीजा, बी-2 टूरिज्म वीजा और शिपिंग व एयरलाइंस कंपनियों के क्रू के लिए वीजा भी शामिल हैं।

पहले क्लियर होगी पेंडेंसी

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका शुरुआत में इन श्रेणियों में अप्लाई करने वालों पर आक्रामक ढंग से फोकस करेगा। इसके लिए ड्रॉप बॉक्स सुविधा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा फर्स्ट टाइम अप्लाई करने वालों से पहले उन्हें तरजीह दी जाएगी उन्हें पहले वीजा दिया जा चुका है। इंटरव्यू क्लियर करने वाले सभी लोगों को वीजा जारी किया जाएगा।

अधिकारी के मुताबिक कोशिश हो रही है कि वेटिंग पीरियड जितना हो सके कम किया जाए। साल 2023 के जून-जुलाई तक इस लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश रहेगी। इसके अलावा प्राथमिकता अमेरिका में मौजूद एच-1बी वीजा होल्डर भारतीयों को दी जाएगी, जो परिवार से मिलने के लिए देश आना चाहते हैं। इसके बाद पहली बार अप्लाई करने वालों पर फोकस किया जाएगा।

बढ़ा रहे कर्मचारी

अमेरिकी सरकार के अन्य विभागों से इतर, वीजा जारी करने वाला ब्यूरो ऑफ कॉन्सुलर अफेयर्स खुद से रेवेन्यू जेनरेट करता है। कोरोना के चलते वीजा ऑपरेशन और रेवेन्यू में कमी आई है, इस वजह से विभाग में कर्मचारियों की संख्या भी कम करनी पड़ी थी।

इसलिए भारत समेत अन्य देशों से वीजा अप्लीकेशन में इजाफा होने के बाद यह विभाग अपने यहां कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी करेगा। अधिकारी ने बताया कि विदेशों में विभाग के कर्मचारियों की संख्या में इजाफा होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

भारत में गर्मियों तक स्टाफ 100 परसेंट हो जाएगा। अमेरिका भी इस कोशिश में लगा हुआ है। इसके लिए अस्थायी कर्मचारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही भारतीयों के अप्लीकेशंस को प्रोसेसिंग के लिए रिमोट लोकेशंस पर भेजा जा रहा है, खासतौर पर उनके जो ड्रॉप बॉक्स फैसिलिटी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

US Visa, US Visa easy for Indians, US Visa latest news,

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending