Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस की कार का हुआ एक्सीडेंट, बेटी की हालत गंभीर

Published

on

Loading

मुंबई। ‘जुड़वा’, ‘घरवाली बाहरवाली’ ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस रंभा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। रंभा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने एक्सीडेंट की फोटोज भी अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

फोटोज में एक्सीडेंट हुई कार की तस्वीर दिख रही हैं। इस एक्सीडेंट में रंभा की कार बुरी तरह डैमेज हो गई है और उनकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

रंभा ने लिखा, ‘स्कूल से बच्चों को लेकर वापस आ रही थी तब ही चौराहे पर एक कार ने हमारी कार को टक्कर मार दी। कार में मैं, बच्चे और नैनी थीं। हम सभी को मामूली चोटें आई हैं लेकिन हम सुरक्षित हैं। मेरी छोटी बेटी साशा अभी भी हॉस्पिटल में है। बुरा दिन और बुरा वक्त, प्लीज हमारे लिए दुआ करना। आपकी दुआएं बहुत मायने रखती हैं।’ रंभा के इस पोस्ट पर फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending