झारखण्ड
झारखंड के मंत्री ने रखा अपनी सरकार का पक्ष, केंद्र से की यह मांग
रांची। झारखंड (Jharkhand) के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित बैठक में झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित होकर झारखंड सरकार का पक्ष रखा।
यह भी पढ़ें
रांची: बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर समग्र स्वछता हेतु चलाया गया विशेष अभियान
दिल्ली में लेडी डॉक्टर ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर किया सुसाइड
नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस बैठक में देश के सभी राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे। झारखंड का पक्ष रखते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में काफी कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में नए हवाईअडडे की स्थापना करना समय की मांग है। केन्द्र सरकार यदि सकारात्मक सहयोग करे तो राज्य और केन्द्र दोनों मिलकर इस दिशा में अच्छी पहल कर सकते हैं। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री से अपील करते हुए कहा कि रांची में अंतरराष्ट्रीय उडान शुरू करने हेतु सभी साधन मौजूद हैं।
रांची हवाईअडडा के विस्तारीकरण हेतु राज्य सरकार ने जमीन भी उपलब्ध करा दी है। रांची हवाईअडडा से सउदी अरब, दुबई, थाईलैंड, चीन आदि देशों की जल्द ही उडान शुरू की जा सकती है तथा इसके लिए जो भी निर्धारित औपचारिकताओं को पूर्ण कर जल्द इसे शुरू किया जाए। राज्य सरकार इस कार्य में अपना संपूर्ण अपेक्षित सहयोग करेगी। इसके अलावे मंत्री ने कार्गो हेतु भी राज्य सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा।
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बैठक में मेदिनीनगर, जमशेदपुर, बोकारो, साबिहबगंज में नया हवाईअडडा विकसित करने संबंधी मांग रखी। मंत्री ने कहा कि जब भी हवाईअडडा के विकास या अन्य कार्य हेतु ड्रोन से सर्वे किया जाता है तो झारखंड के लोगों के मन में गलत अवधारणा बन जाती है। इसलिए भूमि संबंधी सर्वे के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड (Jharkhand) एक ऐतिहासिक और पौराणिक सभ्यता-संस्कृति वाला प्रदेश है। इसलिए ऐसे जिलों को आधार बनाकर वहां पर हवाईअडडा का निर्माण किया जाना चाहिए। जिससे झारखंड की विरासत एवं उसकी संस्कृति को प्रचारित-प्रसारित करने में सुविधा हो।
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से पलामू में ड्रोन के निर्माण हेतु प्लांट लगाने की अपील की। प्लांट के निर्माण हेतु भूमि एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार अपेक्षित सहयोग करेगी। उन्होंने यहां के किसानों को ड्रोन का प्रशिक्षण देने हेतु ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना करने का भी प्रस्ताव दिया।
Jharkhand, Jharkhand news, Jharkhand latest news, Jharkhand minister Mithilesh Thakur,
झारखण्ड
रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं
रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।
पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
नेशनल3 days ago
मणिशंकर अय्यर के पाक प्रेम पर बीजेपी का पलटवार, कही ये बात
-
नेशनल2 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
बिजनेस3 days ago
जियो के नए ‘OTT स्ट्रीमिंग प्लान’ में आपको मिलेंगे 15 OTT ऐप, साथ में अनलिमिटेड डेटा का तोहफा