Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार: बाल बाल बचे नीतीश कुमार, छठ घाट का निरीक्षण करते समय हुआ हादसा

Published

on

Nitish kumar

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) आज उस समय बाल-बाल बच गए जब वह अपने सहयोगी मंत्री और अन्य के साथ छठ घाट का निरीक्षण कर रहे थे। एएनआई से मिली खबर के मुताबिक सीएम की बोट जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गई, हालांकि स्टीमर पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें

पीएम की जाति पर ललन सिंह की टिप्पणी अतिपिछड़ों का अपमान: सुशील मोदी

जनता-जनार्दन की सेवा डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता: सीएम योगी

पिलर से टकराने से स्टीमर को भी क्षति पहुंची। स्टीमर में सवार सभी लोग अचानक हिल गये। सीएम और उनके साथ मौजूद अन्य सभी दूसरे स्टीमर से बाहर निकले। उनके साथ एक स्टीमर और चल रही थी।

दरअसल,  छठ त्यौहार के पहले गंगा नदी में बाढ़ आ जाने की वजह से घाटों पर छठ पूजा करना मुश्किल है। ऐसे में प्रशासन छठ पूजा के लिए विकल्प की तलाश कर रहा है। इसी के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी के घाटों का निरीक्षण करने निकले थे। हादसा इसी दौरान का बताया जा रहा है।

सीएम कार्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि Nitish kumar ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर घाटों का निरीक्षण किया। दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के गायघाट तक स्ट्रीमर पर सवार होकर छठ घाटों का मुआयना किया गया।

इस दौरान सीएम ने सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में कई निर्देश दिए और कहा कि हर हाल में छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित किया जाए। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सुरक्षा व ट्रैफिक के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग भी कराएं तथा घाटों तक के पहुंच पथ को दुरुस्त किया जाए। गंगा नदी के जलस्तर और प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम करें।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी समेत कई लोग मौजूद थे।

Nitish kumar, Nitish kumar news, Nitish kumar latest news, bihar news, bihar latest news,

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending