Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार: राजद को एक और झटका, विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द

Published

on

anil sahni

Loading

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल को एक और झटका लगा है। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक अनिल सहनी (Anil Sahni) की सदस्यता रद्द कर दी गई है।

सहनी के राज्यसभा सांसद कार्यकाल के एलटीसी घोटाले में उन्हें तीन साल की सजा होने के बाद विधानसभा सचिवालय ने राजद विधायक की सदस्यता रद्द करने की अधिसूचना जारी करते हुए कुढ़नी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश ने मजार पर की चादरपोशी, भाईचारा और सद्भाव की दुआ मांगी

यूपी में ई-व्हीकल खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

सचिवालय ने चुनाव आयोग को आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है। अनिल सहनी (Anil Sahni) पर आरोप है कि बिना यात्रा किए फर्जी टिकट के जरिये उन्होंने एलटीसी क्लेम किया था। सहनी 2020 के चुनाव में आरजेडी में शामिल हुए थे। इससे पहले वो जदयू के सदस्य रहे। सहनी 2012 से 2018 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे।

अनिल सहनी पर एलटीसी घोटाले का आरोप है। बगैर यात्रा किए सहनी ने सरकारी राशि का खर्च दिखाया था। जदयू छोड़कर आरजेडी में आये सहनी 2020 विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से विधायक निर्वाचित हुए थे।

बता दें कि सरकार बनने के 2 महीने के भीतर राजद के 2 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब अनिल सहनी की विधायकी चली गई है। इन सबको लेकर विपक्ष आरजेडी पर निशाना साध रहा है।

विधानसभा सचिवालय से सदस्यता रद्द करने संबंधी पत्र जारी होने के बाद से RJD के खेमे में अफरातफरी मच गई है। सदस्यता रद्द होने से मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया है।

Anil Sahni, RJD MLA Anil Sahni, Anil Sahni news, bihar news, bihar latest news,

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending