Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र: मंत्री के भतीजे ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, मांगी रंगदारी; FIR दर्ज

Published

on

Loading

बरेली। उप्र के बरेली शहर के सत्कार रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में वन राज्यमंत्री एवं नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के भतीजे अमित और उसके साथियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मंगलवार देर रात अमित ने अपने साथियों के साथ वहां उत्पात मचाया था।

इस मामले में सत्कार रेस्टोरेंट के मालिक नरेश कश्यप के बेटे सुशांत कश्यप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने मारपीट के साथ ही तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

जनकपुरी गुरुद्वारा के सामने सत्कार रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट के मालिक नरेश चंद्र का कहना है। वह करीब 11 बजे घर आ गए। दो चार लोग ही खाना खा रहे थे। आरोप है कि अमित कार से पहुंचा। वह नशे में धुत था। उसने काउंटर में कार की टक्कर मारी। खाना खा रहे लोग वहां से भागे। चीख पुकार मच गई। तमाम राहगीर जुट गए। कर्मचारियों ने विरोध किया तो नेता के भतीजे अमित और उसके दो-तीन साथियों ने मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें

मुख्तार गैंग पर फिर कार्रवाई, गणेश दत्त मिश्र की 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह का बयान- ‘ज्यादा पाबंदी लगाई तो घर-घर मदरसा होगा’

सूचना पर नरेश चंद्र पहुंचे तो भतीजा अमित उनसे भी भिड़ गया। नरेश ने तुरंत ही इसकी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए। पुलिस को वीडियो दे दिया गया है। नरेश रात में ही आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की।

इंस्पेक्टर (क्राइम) प्रेमनगर मेहर सिंह का कहना है कि सत्कार रेस्टोरेंट पर विवाद की सूचना आई थी। मौके पर पुलिस को भेजा गया। इस मामले में सत्कार रेस्टोरेंट के मालिक नरेश कश्यप के बेटे सुशांत कश्यप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने मारपीट के साथ ही तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending