Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पहुंचे मंत्री समूह, राहत कार्यों को करें तेज: मुख्यमंत्री

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्टि से उपजी परिस्थितियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलों में 24×7 एक्टिव कंट्रोल रूम एक्टिव कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के फसल के नुकसान का जल्द से जल्द आकलन कर हर प्रभावित किसान को मदद दी जाय।

यह भी पढ़ें

महर्षि वाल्मीकि ने हमसे करवाया भगवान राम का साक्षात्कार: सीएम योगी 

अमेठी में बारावफात जुलूस के दौरान लगे सर तन से जुदा के नारे, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई अतिवृष्टि से उपजी परिस्थितियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि मंत्री समूह अपने प्रभार वाले मंडलों/जनपदों में तत्काल दौरा कर राहत एवं बचाव के प्रयासों को और बेहतर बनाने में सहयोग करे।
  • मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित सभी जिलों में राहत एवं पुनर्वास कार्य तेज करने और एडीएम/जॉइंट मैजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जनपदीय कंट्रोल रूम को 24×7 क्रियाशील रखने के निर्देश दिए हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत कुछ दिनों में अत्यधिक बरसात से जनजीवन, पशुधन और खेती-किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है। कई जनपदों में जन-धन हानि की सूचना मिली है। राज्य सरकार सभी प्रभावित जनों की सुरक्षा और भरण-पोषण के लिए आवश्यक प्रबंध करने को प्रतिबद्ध है।
  • अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत, सर्पदंश तथा डूबने से हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को तत्काल मदद पहुंचाई जाए। राहत पैकेट के वित्तरण में देरी न हो। राहत शिविरों में प्रकाश आदि के पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संवेदना और सहयोग का समय है। हमारी पूरी टीम को एकजुट होकर कार्य करे।
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न जलजनित/मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार की आशंका होती है। साथ ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। ऐसे में राहत शिविरों का समीप स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। यहां एंटी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता जरूर रहे।
  • कृषि फसलों पर पड़े प्रभाव की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में राजस्व और कृषि विभाग की टीम गहन सर्वेक्षण करते हुए नुकसान का आकलन करे ताकि किसानों को क्षतिपूर्ति की जा सके। मुख्यमंत्री जी ने इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए किए जाने के निर्देश दिए हैं।
  • मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में पशुचारे का पर्याप्त प्रबन्ध किया जाए।
  • वर्तमान में प्रदेश के 15 जनपदों में 1500 से अधिक गांवों की लगभग 25 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। मुख्यमंत्री ने इन सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यकतानुसार NDRF/SDRF/PAC की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • वर्तमान ने राप्ती और सरयू (घाघरा) खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मुख्यमंत्री ने नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश

Lok Sabha Election 2024 Phase 7 : सीएम योगी ने डाला वोट, लोगों का इस बात के लिए जताया आभार

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 का सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में शेष 57 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। इसी बीच देश के कई बड़े दिग्गज नाम वोट डालने पहुंचे हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ अन्य बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वोट डालने के बाद कहा कि 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है। इसलिए, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान सीएम योगी ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान साधना की आलोचना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘जो लोग भोग में लिप्त हैं, अनाचार-दुराचार में लिप्त हैं वे लोग आध्यात्मिक आराधना के महत्व को नहीं समझ सकते। आध्यात्मिक आराधना को समझने के लिए भारत और भारत जैसा मन चाहिए. भारत के सनातन मूल्यों और आदर्शों के प्रति निष्ठा का भाव चाहिए।

मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मतदान किया। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि मिर्जापुर का आम निवासी एक बार फिर मुझे अपने अमूल्य वोट का आशीर्वाद देगा। 4 जून को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इंडी गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा और तीसरी बार एनडीए की मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी।”

गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत मतदान किया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए घरों से निकलें और मतदान करें।”उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में वोट डाला। राजभर ने भी मतदाताओं से घर से निकलकर अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा, “अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के लिए, नौकरी के लिए बाबा साहेब ने जो शक्ति आपको दी है, उसका इस्तेमाल करें।”

 

 

Continue Reading

Trending