Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई के मेला ग्राउंड पंडाल पहुंचा, लगे- मुलायम सिंह अमर रहे’ के नारे

Published

on

Loading

लखनऊ। सपा संरक्षक व यूपी के तीन बार के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को सैफई के मेला ग्राउंड पंडाल में ले जाया जा रहा है। रास्ते में उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग ‘मुलायम सिंह अमर रहे’ के नारे लगा रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हेमंत सोरेन, ओम बिड़ला, केसीआर कमलनाथ समेत केंद्रीय मंत्री भी श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे। इनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मुलायम के अंतिम संस्कार में पहुंच सकते हैं।

इसके पहले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई पहुंचे और अंतिम दर्शन किया. उनके साथ बेटे अब्दुल्ला आजम भी हाथ थामे दिखाई जाए। कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। इसके लिए कन्नौज से चंदन की लकड़ी, गुलाब के फूल लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा कर रहे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने क लिए सैफई पहुचेंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देशभर से तमाम दिग्गज आज सैफई पहुंच रहे हैं। जिसके लिए सैफई में ही कई हेलीपैड और वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, “आदरणीय नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे सैफ़ई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।”

नेशनल

केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 1 जून को ही इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

केजरीवाल ने सेहत का हवाला देते हुए अपनी सात दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की थी। इसपर कोर्ट ने कहा कि जेल प्रशासन केजरीवाल की बीमारी से संबंधित जांच कराए। इस तरह से किसी को जमानत नहीं दी जाएगी।

केजरीवाल की अंतरिम जमानत का विरोध करते हुए ईडी ने कहा था कि केजरीवाल अदालत को गुमराह कर रहे हैं। ईडी ने आरोप लगाया कि लगातार चुनाव प्रचार कर रहे केजरीवाल का स्वास्थ्य तब खराब हुआ जब सरेंडर करने का समय आया।

Continue Reading

Trending