Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान: हिजाब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, महिला की मौत के बाद बिगड़े हालात

Published

on

Loading

तेहरान। ईरान में महिलाएं हिजाब को लेकर पाबंदियों के खिलाफ सड़कों पर उतर आई हैं। हिजाब न पहनने को लेकर गिरफ्तार एक महिला की मौत होने के बाद से ईरान में गुस्से और तनाव का माहौल है। कई जगहों पर महिलाओं ने विरोध में हिजाब को जला दिया है और अपने बाल तक काटे हैं।

बता दें बीते शुक्रवार को महसा अमीनी नाम की 22 वर्षीय महिला की अस्पताल में तीन दिनों तक कोमा में रहने के बाद मौत हो गई थी। उसकी पुलिस की हिरासत में तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसी को लेकर अब विरोध प्रदर्शन तेज हैं और सरकार की चिंताएं बढ़ रही हैं।

ईरान के कई विश्वविद्यालयों में आंदोलन हो रहे हैं। फारस और तनशीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहाद में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ISNA न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सेंट्रल तेहरान में प्रदर्शन किए हैं।

एजेंसी के मुताबिक बड़ी संख्या में महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपने हिजाब उतार डाले। प्रदर्शन तेज होने के बाद पुलिस ने कई जगहों पर लाठीचार्ज किया है और आंसूगैस के गोले दागे। कई जगहों पर तो महिलाओं ने इस्लामिक रिपब्लिक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं।

ईरान में महिलाओं पर हैं कड़ी पाबंदियां

तेहरान की तरह ही मशहाद में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। मृतक महिला कुर्दिस्तान प्रांत की रहने वाली हैं, जहां विरोध का दौर तेज है। पुलिस ने यह कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है ताकि आंदोलन को कुचला जा सके।

बताते चलें, ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों या घर से बाहर निकलने पर हिजाब पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा चुस्त कपड़ों और जीन्स पहनने पर भी पाबंदी है। ज्यादा चमक-दमक वाले कपड़ों पर भी ईरान में ऐतराज जताया जाता है। इस को लेकर महिलाओं का एक वर्ग विरोध जता रहा है, जिसे महिला की मौत ने और हवा दे दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतका को छुआ तक नहीं गया था।

पुलिस बोली- महिला ने किया ड्रेस कोड का उल्लंघन

तेहरान के पुलिस चीफ जनरल हुसैन रहीमी ने कहा कि महिला ने ड्रेस कोड का उल्लंघन किया था। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ा था और उसके परिजनों से कहा था कि वे उसके लिए ‘सही’ कपड़े लेकर आएं। रहीमी ने कहा कि महिला के साथ कोई बदसलूकी नहीं की गई थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending