Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

“वर्ल्ड बैंबू डे” बांस से जुड़ी दिलचस्प बातें क्या जानते है आप ?

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज 18 सितंबर यानी आज विश्व बांस दिवस है। हर साल आज के दिन को वर्ल्ड बैंबू डे के रूप में मनाया जाता है। बैंबू यानी बांस उद्योग व उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लोगो में जागरूकता फैलाई जाती है। बांस असल में बहुत ही फायदेमंद है। अब इससे जुड़ी कई रोचक बातें कम ही लोगों को पता होंगी।

अगर आप से कहा जाये कि क्या आपने कभी बैंबू यानी बांस खाया है? तो ये सवाल शायद आपको हैरान कर दें लेकिन यह सच है कि कई जगहों पर बांस को खाया जाता है। बता दें की पांडा जैसे जानवर के अलावा इंसान भी इसे खाते हैं। आप जान कर हैरान हो जायेंगे कि बैंबू के शूट्स का सेवन स्टू, सूप, ग्रेवी, अचार और सलाद के तौर पर भी किया जाता है। आपको बता दें कि एक पूरा दिन बांस को समर्पित है।

बता दें, साल 2009 में वर्ल्ड बैंबू डे को मनाने की शुरुआत वर्ल्ड बैंबू ऑर्गनाइजेशन ने की थी। बैंबू के उपयोग और इसे उगाने व इसके इस्तेमाल के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन को विशेष रूप से मनाया जाता है। बैंबू सिर्फ खाने या प्रोडक्ट्स बनाने के ही नहीं, बल्कि इसके कई और फायदे भी हैं। आज हम आपको बताएंगे इससे जुड़ी दिलचस्प बातें।

इकोसिस्टम का हिस्सा है बांस
बांस के जंगल जीवों और वनस्पतियों का आवास हैं । बांस बॉयोडाइवर्स इकोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । पांडा समेत कई जानवर भोजन और आश्रय के लिए बांस पर निर्भर हैं।

बहुत जल्दी ग्रो करता है बैंबू
जानकारों के मुताबिक पृथ्वी पर बांस सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। बांस की कुछ प्रजातियां प्रति दिन 1 मीटर से अधिक बढ़ सकती हैं। आप जानकर हैरान हो जायेंगे कि कोई दूसरा पौधा इतनी तेजी से नहीं बढ़ता है।

टिंबर का एंडलेस सोर्स
बांस इमारती लकड़ी यानी टिंबर की आपूर्ति करता है। बांस के जंगल बाकी पेड़ों के जंगलों की तुलना में बहुत तेजी से विकसित होते हैं।

ऑक्सीजन का अच्छा सोर्स
बांस पेड़ों से ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करता है। बांस अन्य पेड़ों-पौधों की तुलना में लगभग 35% अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करता है।
बैंबू है ‘कार्बन सिंक’
बांस के पौधे भारी मात्रा में ग्रीनहाउस गैसों को अवशोषित करते हैं। ये ‘कार्बन सिंक’ की तौर पर काम करता हैं।

पानी को स्टोर करने का काम करता है बांस
बांस बरसात के मौसम में अपने राइजोम्स और तनों में बड़ी मात्रा में पानी इकट्ठा कर सकता है।

Continue Reading

करियर

राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। राजस्थान बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित तीनों वर्ग के परिणाम घोषित किए हैं।

रोल नंबर से कैसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड से 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए बच्चे काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।

1. फोन या कम्प्यूटर के सर्च इंजन में राजस्थान बोर्ड की औपचारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।

2. वेबसाइट खुलने के बाद Rajasthan Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।

3. अब साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के ऑप्शन में से अपनी स्ट्रीम चुन लें।

4. आपके सामने नई विंडो खुलेगी, इसमें अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां भरें।

5. नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Continue Reading

Trending