Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर को एक और झटका, सुभासपा के 35 पदाधिकारियों का इस्तीफा,नवरात्रि में नई पार्टी का ऐलान

Published

on

Loading

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की मुश्किलें अभी और बढाती दिख रही हैं. ओम प्रकाश राजभर को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. बता दे, मऊ जनपद में शुक्रवार को सुभासपा की प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता राजभर समेत 35 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दिया. इसके साथ ही सुभासपा से अलग हुए बागियों ने एक नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है.

नवरात्र में करेंगे नई पार्टी का ऐलान

वहीं मऊ के एक प्लाजा में आज महापंचायत बुलाकर नाराज सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर के समर्थन में नई पार्टी गठन करने का ऐलान कर दिया है. महेंद्र राजभर ने बताया कि नई पार्टी के नाम पर सहमति बन रही है और सभी लोगो की सहमति से नवरात्र में सुभासपा से अलग एक नई पार्टी की घोषणा कर दी जाएगी. कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश राजभर पर उपेक्षा और परिवारवाद करने का आरोप लगाया.

पार्टी के झंडे पर होगी सुहेलदेव की फोटो

नई पार्टी के झंडे पर सुहेलदेव की फोटो होगी. इस नई पार्टी में समाज के उपेक्षित कार्यकर्ताओं को जगह दिया जाएगा. नई पार्टी बनने से निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे ओपी राजभर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बता दें कि प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता राजभर, प्रदेश महासचिव लालजी राजभर, पूर्व जिला अध्यक्ष मऊ सोनू राजभर सहित तमाम बड़े नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है.

सुभासपा के ये बड़ेनेता भी दे चुके है इस्तीफा

ओपी राजभर को पहला झटका वाराणसी में लगा था, जब राष्ट्रीय प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था. उसके कुछ दिन बाद ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद छोटी पार्टियों के साथ नए गठबंधन को लेकर घोषणा भी की. शशि प्रताप के बाद महेंद्र राजभर ने भी सुभासपा अध्यक्ष को बड़ा झटका दिया. पार्टी के उपाध्यक्ष और महेंद्र राजभर के साथ बड़ी संख्या में सुभासपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending