Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महिला से मोबाइल छीनना चोर को पड़ा महंगा, लोगों ने 15 किमी तक खिड़की से लटकाए रखा

Published

on

Loading

पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में झपट्टा मारकर एक शख्स का फोन लूटने कोशिश कर रहे चोर का लोगों ने हाथ पकड़ लिया। घटना साहेबपुरकमाल रेलवे स्टेशन की है। चोर का हाथ पकड़ने के बाद ही ट्रेन चल दी। उसके बाद करीब 15 किलोमीटर पर चोर ट्रेन की खिड़की के सहारे ही लटका रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र स्थित बरौनी-कटिहार रेलखंड के साहेबपुरकमाल स्टेशन का बताया जा रहा है। इसमें एक बदमाश चलती ट्रेन में खिड़की के पास बैठी महिला यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था। उसे यात्रियों ने चलती ट्रेन में ही खिड़की से धर दबोचा और काफी देर तक चलती ट्रेन में खिड़की से लटकाये रखा है।

बताया जाता है कि बाद में यात्रियों ने उसे गिरफ्त में लेकर जीआरपी खगड़यिा थाना पुलिस को सौंप दिया। जब इस वीडियो की पड़ताल की गयी तो मामला सही निकला। जीआरपी खगड़यिा के थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की।

Continue Reading

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending