Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र: पहले कुल्हाड़ी से काटकर पति को मार डाला, फिर खुद खा लिया ज़हर

Published

on

Loading

अंबेडकरनगर (उप्र) । उप्र के अंबेडकरनगर जनपद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां 74 साल की बुजुर्ग महिला ने शुक्रवार की रात करीब एक बजे अपने 76 वर्षीय पति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी की पहचान शांतिदेवी के रूप में हुई है वहीं मृतक का नाम राम पदारथ बताया जा रहा है।

मृतक रिटायर्ड शिक्षक थे। टीचिंग करते हुए उन्होंने जो भी सेविंग की थी उसे वो अपनी बहू पर खर्च करते थे। इसको लेकर उनकी अपनी पत्नी से अकसर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। पत्नी को ये शक़ था कि बुजुर्ग पति की उसकी बहू से नाजायज़ संबंध थे जिस कारण महिला ने ऐसा संगीन कदम उठाया।

पति को कत्ल करने के बाद महिला ने खुद भी ज़हर खा लिया। वह इस वक्त महिला अस्पताल में भर्ती है। घटना इब्राहिमपुर थाने के मीरानपुर सदर अली गांव की है। इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष के मुताबिक राम पदारथ के बेटे दिलीप (46) की शादी 25 साल पहले हुई थी। उसके 16 और 9 साल के दो बेटे हैं।

हादसे के वक्त सभी घर में मौजूद थे। सभी रात का खाना खाकर सोने गए थे। रात में जब सभी सोने गए तो शांति देवी ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही हो सकेगी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण के काफिले की कार ने तीन बच्चों को रौंदा, 2 की मौत, एक घायल

Published

on

Loading

गोंडा। यूपी के गोंडा में कैसरगंज से बीजेपी प्रत्‍याशी करण भूषण स‍िंह के काफ‍िले में शाम‍िल फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से बच्चों की मौत हो गई जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, डॉक्‍टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने हुजूरपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। फॉर्च्यूनर पर पुलिस स्कार्ट लिखा था।

बताया जा रहा है कि करण शरण सिंह मौके पर नहीं रुके, लेकिन एक फॉर्च्यूनर कार जिस पर पुलिस एस्कोर्ट लिखा है उसके कब्जे में ले लिया गया है। ये हादसा उस वक्त हुआ है जब करण भूषण सिंह का काफिला हुजूरपुर की ओर जा रहा था। इस बीच बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे तीन बच्चों को करण भूषण के कॉन्वाय में शामिल एक कार ने रौंदा है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करण सिंह के काफिले ने जब तीन बच्चों को रौंदा तो न तो वह कार से नीचे उतरे और न ही उन्होंने या उनके किसी आदमी ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बच्चे के परिजनों और स्थानीय लोगों ने ही जख्मी बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गए और लोगों में काफी नाराजगी भी है।

 

Continue Reading

Trending