Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पटना: ग्रेजुएट चाय वाली का स्टॉल वापस, लालू यादव से लगाई थी मदद की गुहार

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मशहूर ग्रेजुएट चाय वाली के स्टॉल को नगर निगम ने वापस कर दिया है। बता दें कि नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान स्टॉल को हटा दिया था। इसके बाद ग्रेजुएट चाय वाली स्टॉल ठेला चलाने वालीं प्रियंका गुप्ता ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और मदद की गुहार लगाई। लालू से मिलने के बाद निगम के अधिकारियों ने प्रियंका को उनका ठेला वापस कर दिया।

दरअसल, पटना के बोरिंग रोड इलाके में एसकेपुरी पार्क के पास नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर लगे ग्रेजुएट चाय वाली सहित 10 दुकानों को हटाया गया। ग्रेजुएट चाय वाली की दुकान पहले पटना वीमेंस कॉलेज के पास लगती थी। मगर प्रियंका गुप्ता वहां से उसे हटाकर बोरिंग रोड इलाके में ले गई थीं।

प्रियंका का रोते हुए वीडियो हुआ वायरल

ग्रेजुएट चाय वाली का ठेला हटाने के बाद प्रियंका गुप्ता रो पड़ीं। सोशल मीडिया पर उनका रोते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह कह रही हैं कि अगर स्टॉल हटानी है तो उन्हें कोई एक स्थायी जगह दे दी जाए जहां वो अपनी दुकान चला सके।

ग्रेजुएट चाय वाली ने लालू से की मुलाकात

प्रशासन की कार्रवाई से आहत प्रियंका आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंच गईं। लालू से मिलकर उन्होंने मदद की गुहार लगाई। लालू यादव ने प्रियंका को आश्वासन दिया कि वे इस बारे में बात करेंगे।

लालू से मिलने के बाद ग्रेजुएट चाय वाली को उनका ठेला वापस मिल गया। नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने कहा कि चाय का स्टॉल वापस दे दिया गया है। जहां वे पहले चाय की दुकान लगती थी वो वहीं लगाएंगी। आगे उनको कोई परेशानी नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending