ऑफ़बीट
अपनी शारीरिक कमजोरियों को मात देकर सफलता के शिखर पर हैं आयुषी वोरा
नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि सपने वो नहीं होते जो आप सोते समय देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नही देते। कलाम साहब के इस कथन को सही मायने में चरितार्थ कर रही हैं- गुजरात राज्य की आयुषी वोरा।
आयुषी वोरा लोगों को यह सन्देश भी दे रही हैं कि आपकी शारीरिक कमजोरियां, आपकी मानसिक क्षमताओं से अधिक मजबूत नहीं हो सकतीं। बता दें कि बहुत कम उम्र में आयुषी को “लिम्फैन्जिओमा हेमांगीओमा” नामक एक दुर्लभ बीमारी हो गई थी। जिसके कारण आयुषी ने अपने शरीर का दाहिना अंग खो दिया था। बावजूद इसके आयुषी ने अपने सपनों को पूरा करने का हौसला नहीं छोड़ा।
आयुषी कभी हार न मानने वाली एक सुपर टैलेंटेड लड़की हैं। वह हमेशा खुद को चुनौती देने, सीखने और बढ़ने के लिए तैयार रहती हैं। उनका परिवार हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा रहा। आयुषी के लिए ये सफर आसान नहीं था लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपना हौसला बनाए रखा।
आयुषी के परिवार और शिक्षकों ने उसमें एक फाइटर को पाया और उसे उसके जुनून का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया, आज ऐसा कुछ भी नहीं है जो वह नहीं कर सकती। ड्राइंग के प्रति उनका प्यार उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में ले गया।
उसने जिला स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में 2 स्वर्ण पदक जीते हैं, वह सभी बाधाओं को पार करने और अपने लिए अवसर पैदा करने का एक अनुकरणीय उदाहरण हैं। उसे मॉडलिंग और डांसिंग बहुत पसंद है। यह सभी के लिए गर्व का क्षण था जब उन्होंने किंग्स्टन कार्निवाल, लंदन में गुजरात संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा- “विश्वास करो कि कोई भी काम असंभव नहीं है अगर किसी में श्रद्धा और आत्मविश्वास हो”
आज आयुषी इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही हैं। प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ आयुषी एक महत्वाकांक्षी कंटेंट क्रिएटर भी हैं, जो अपने शानदार डांस मूव्स के लिए लोकप्रिय हैं। शॉर्ट वीडियो ऐप जोश उनकी इस प्रेरक सफलता यात्रा का हिस्सा बनकर खुश है। साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी देता है। एक प्लेटफॉर्म के तौर पर, जोश ऐप आयुषी जैसी युवा प्रतिभाओं को हमेशा से ही प्रोत्साहित करता है।
आज, केवल 10 महीनों में जोश पर 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ, आयुषी लगातार सबका दिल जीत रही हैं। उन्होंने हव्या गांधी, श्रद्धा डांगर, हेमंग दवे, मल्हार ठाकर, शीतल शाह, डेनिसा घूमरा, परीक्षित तमालिया, नक्षराज, यश सोनी, जानकी बॉडीवाला और कई जैसे मेगा कलाकारों के साथ कोलैबरेट किया है। इसका सभी श्रेय जोश को जाता है, धन्यवाद।
वो कहती हैं- “अब जोश ऐप मेरी पहचान बन गया है, यह मेरे सभी सपनों को साकार कर रहा है। जोश क्रिएटर मैनेजर को मार्गदर्शन करने के लिए विशेष धन्यवाद”। आयुषी की कहानी हमें न केवल जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए बल्कि चुनौतियों से परे अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करती है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल2 days ago
जानिए कौन हैं वो चार लोग, जिन्हें पीएम मोदी ने नामांकन के लिए अपना प्रस्तावक चुना
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, यहां से तीसरी बार लड़ रहे चुनाव
-
नेशनल2 days ago
कैंसर से जूझ रहे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन
-
नेशनल1 day ago
राहुल ने शेयर किया मां के साथ एल्बम देखते हुए वीडियो, कहा- पापा, दादी ने रायबरेली में विकास के बहुत काम किए
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान, ‘पाकिस्तान के इस सैन्य तानाशाह को कब्र से निकालकर फांसी पर लटकाना चाहिए’
-
मनोरंजन2 days ago
हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भिडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी