Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कर्नाटक: भाजपा के युवा नेता की हत्या, बवाल व प्रदर्शन के चलते बाजार बंद

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद भाजपा ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में कई भाजपा नेता रात में ही सड़कों पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाए। दक्षिण कन्नड़ में बेल्लारे और पुत्तूर में भाजपा कार्यकर्ता समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद स्थानीय बाजार बंद कर दिया गया है।

यह घटना दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार देर शाम तब हुई जब भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू अपने घर लौर रहे थे। प्रवीण बेल्लारे क्षेत्र के पास एक पोल्ट्री की दुकान चलाते थे। प्रवीण दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया है। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण प्रवीण ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले।

उधर बेल्लारे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। दक्षिण कन्नड़ के एसपी सोनवणे ऋषिकेश ने बताया कि इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात की जगह पर अगर कोई सीसीटीवी कैमरा है, तो उसकी फुटेज की मदद से हमलावरों की खोज की जाएगी। पुलिस ने युवा नेता के करीबियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending