Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

आगरा: नदी घाट पर स्ट्रीमर बंद होने से नाराज़ कावड़ियों ने किया हंगामा

Published

on

Loading

आगरा। उप्र के आगरा जनपद में कांवड़ यात्रा लेकर निकले शिव भक्तों द्वारा हंगामा किए जाने की खबर है। कांवड़िए नदी घाट पर स्ट्रीमर बंद होने से नाराज़ थे। प्रशासन ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया। मामला थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत चंबल नदी घाट का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार चंबल नदी घाट पर रात भर स्ट्रीमर बंद होने से बड़ी संख्या में कावड़ियों की लंबी लाइन लग गई। कांवड़िए सोरों घाट से गंगाजल भरकर मप्र के गांवों के लिए जा रहे थे।

दरअसल चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने रात भर के लिए स्ट्रीमर संचालन बंद कर दिया था। रात के समय चंबल नदी में स्ट्रीमर संचालन नहीं होने पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया।

मौके पर एसडीएम, एसपी पूर्वी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे पुलिस प्रशासन ने कावड़ियों समझाकर शांत कराया। सुबह पुलिस की मौजूदगी में स्ट्रीमर द्वारा सुरक्षा के साथ कावड़ियों को नदी पार कराया गया। बता दें कि दो वर्ष कोरोना के चलते कावड़ यात्रा बंद थी इसीलिए इस वर्ष शिव भक्त काफी अधिक संख्या में जल लेकर जा रहे हैं।

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending