Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के मॉडर्न स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन, छात्रों के प्रोजेक्ट को मिली सराहना

Published

on

Loading

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित मॉडर्न स्कूल में आज शनिवार 23 जुलाई को 36वें विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री मीना काने ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस वार्षिक विज्ञान मेला में जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने विशेष विषय “शेयरिंग दी प्लानेट” के आधार पर अपने प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत कियेI छात्र-छात्राओं ने अपनी खोज और सृजनशीलता के सामंजस्य से विभिन्न मशीनों के मॉडल प्रस्तुत किये जो मानवोपयोगी होने के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी सहायक सिद्ध होंगेI

आई.ओ.टी रोवर रोबोट, हाइड्रो पॉवर जनरेशन, रोबोट वर्ल्ड, मॉडर्न सिटी विथ ऑटोमेटेड गार्बेज कलेक्शन सिस्टम, पी.बी.आई.पुसेडान आदि प्रोजेक्ट को दर्शकों ने खूब सराहाI

उपस्थित अभिभावक व अन्य विजिटर ने छात्रो से प्रश्न पूछा और उनके आत्मविश्वास की प्रशंसा कीI इस अवसर पर निर्णायक दल ने छात्रो के प्रोजेक्ट का आकलन किया और उत्कृष्ट समूह को कुशलता प्रमाण पत्र भी दियाI

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending