Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में इंटरनेशनल लेवल के सलून की शुरुआत, मेकअप से लेकर स्किन सुरक्षा तक की मिलेगी सुविधा

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ में इंटरनेशनल स्तर के सलून एकेडमी की शुरुआत हुई है। शुभश्री स्किन क्लीनिक और भाग्यश्री सैलून एंड एकेडमी का शुभारंभ जाने माने कलाकार अभिमन्यु दवे और अभिनेत्री दलजीत कौर ने किया।

भाग्यश्री एकेडमी में महिलाओं को ब्यूटी टिप्स तो दी ही जाएगी साथ ही साथ स्किन के लिहाज से मेकअप की सुविधा भी दी जायेगी। इस मौके पर सलून का उद्घाटन करने पहुंचे अनिरुद्ध दवे और दलजीत कौर ने कहा कि राजधानी लखनऊ में यह पहला इंटरनेशनल स्तर का सैलून है।

यहां मेकअप के हर तरह की सुविधा मौजूद है। एकेडमी की संस्थापक भाग्यश्री और शुभश्री ने बताया कि लखनऊ में यह अपनी तरह का पहला सैलून एकेडमी है जिसमें मेकअप से लेकर स्किन सुरक्षा तक की सुविधा दी जा रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending