Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

लन्दन की ‘लौंडिया’ ने पूर्व IPS अधिकारी को लगाया लाखों का चूना, शिकायत दर्ज

Published

on

Loading

नोएडा (उप्र)। हाल ही में एक गाना बहुत चर्चित रहा जिसके बोल थे- लौंडिया लन्दन से लाएँगे रात भर डीजे बजाएँगे, लेकिन लन्दन की एक लौंडिया ने डीजे पर नाचने के बजाय पूर्व आईपीएस अधिकारी को लाखों का चूना लगा दिया। अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक पूर्व अधिकारी से फेसबुक पर विदेशी महिला ने दोस्ती करने के बाद उन्हें 8.17 लाख रुपए का चूना लगा दिया। ठगी का अहसास होने के बाद अब उन्होंने आरोपी महिला और अन्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

पूर्व IPS अधिकारी आरपी सिंह ने नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह ट्रैफिक डायरेक्टरेट में तैनात थे, तब विदेशी विशेषज्ञों के एक दल के साथ उनकी बैठक हुई थी, जिसमें जैनेट नाम की एक विदेशी महिला भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि जैनेट कुछ दिन पहले फेसबुक पर उनकी मित्र बनी और उसने मई में कहा कि वह लंदन से लखनऊ आने वाली है।

इसके कुछ दिन बाद मुंबई हवाई अड्डे का नाम लेकर किसी ने आरपी सिंह को फोन करके कहा कि जैनेट लंदन से डेढ़ करोड़ रुपए लाई है और उसने जैनेट और पैसे छुड़वाने के लिए सीमा शुल्क के रूप में उनसे 68 हजार रुपए ले लिए।

पूर्व अधिकारी ने आरोप लगाया कि इसके बाद अन्य मदों में कई बार में उनसे कुल 8.17 लाख रुपए लिए गए। बाद में ठगे जाने का एहसास होने पर उन्होंने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि जैनेट एवं अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending