Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अग्निपथ विरोध: अलीगढ़ में हुए उपद्रव में भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी से निष्काषित

Published

on

Loading

अलीगढ़। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में उप्र के अलीगढ़ जिले में शुक्रवार को हुए उपद्रव में यंग इंडिया कोचिंग संचालक व भाजपा नेता सुधीर शर्मा पर आंदोलन के लिए बच्चों को एकत्रित करने का आरोप है। पुलिस ने इस कोचिंग संचालक सहित 9 कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए अन्य कोचिंग संचालकों में जट्टारी के चौधरी कोचिंग सेंटर के संचालक मोहन चौधरी, तिरुपति के संचालक रामकुमार सिंह व केशव, केडी इंस्टीट्यूट के संचालक गौरव चौधरी व रोबिन चौधरी, गुरुकुल कोचिंग सेंटर के संचालक नवीन वैष्णव व अमित कुमार शामिल हैं। सुधीर शर्मा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं और जिले के एक माननीय के करीबी हैं।

पुलिस जांच में अब तक जो निकलकर आया है, उसके अनुसार 17 जून की सुबह 6 बजे भाजपा नेता व यंग इंडिया कोचिंग संचालक सुधीर शर्मा ने मालव के बल्लभदास मंदिर से आवाज लगाकर बच्चों को टप्पल आंदोलन करने के लिए एकत्रित किया था। इसके लिए मंदिर के लाउडस्पीकर से तीन बार आवाज लगाई गई थी। बता दें कि सुधीर लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं।

सुधीर शर्मा भाजपा से निष्कासित

टप्पल, जट्टारी में हुए बवाल के आरोप में गिरफ्तार कोचिंग संचालक व भाजपा नेता सुधीर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि इस बवाल को कराने का जिम्मेदार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा को ही माना गया। इसी आधार पर उसे जेल भेजा गया है।

बता दें कि शुक्रवार को हुई घटना की जांच में पुलिस ने ने शनिवार को नौ कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें यंग इंडिया कोचिंग सेंटर चलाने वाले सुधीर शर्मा का भी नाम शामिल था, जो कि भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष था। पुलिस ने टप्पल स्थित उसकी कोचिंग से 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending