Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

J&K: कुपवाड़ा और कुलगाम में मार गिराए 04 आतंकी, 20 दिनों में 23 दहशतगर्द ढेर

Published

on

Encounter in Rajori

Loading

श्रीनगर। सुरक्षाबालों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को ढेर करने का सिलसिला लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार सेना व पुलिस के आतंकवाद विरोधी अभियानों में कुपवाड़ा और कुलगाम जिलों में अब तक दो पाकिस्तानी आतंकवादियों सहित चार आतंकियों को मार गिराया है।

बता दें, कुलगाम और कुपवाड़ा में पुलिस ने सेना के साथ एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान बीते 18 घंटों में 3 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें 7 आतंकी मारे गए हैं। कुल मिलाकर बीते 20 दिनों में 23 आतंकी ढेर हुए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने जम्मू कश्मीर पुलिस के हवाले से बताया है कि कुपवाड़ा मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर हुए हैं। वहीं बाकी जगहों पर भी दहशतगर्दों की धरपकड़ जारी है।

रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक दो दहशतगर्द कुपवाड़ा और दो कुलगाम में मारे गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर में मारा गया एक दहशतगर्द लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर है। वह पाकिस्तान का रहने वाला था।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में एक की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार किए गए आतंकवादी के साथ-साथ दो-तीन और आतंकवादी इस मौजूदा मुठभेड़ में फंसे हुए हैं। अभी मुठभेड़ चल रही है।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान जम्मू के स्कूल की एक शिक्षक रजनी बाला की हत्या करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया था। वहीं बैंक मैनजेर की हत्या में शामिल आतंकी को भी सुरक्षाबलों ने शोपियां में मार गिराया था।

बता दें कि घाटी में लगातार हो रही टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑलआउट चलाया हुआ है, जिसके तहत लगातार आतंकियों को ठिकाने लगाया जा रहा है।

Continue Reading

नेशनल

Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये नेता वही मंत्रालय संभालेंगे, जिसे वह मोदी सरकार 2.0 में संभाल रहे थे।

मंत्रियों और उनके मंत्रालय की पूरी लिस्ट

मोदी कैबिनेट 3.0 

1. नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
2. अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री
3. एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय,
4.अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय
5. राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय,
6अमित शाह को गृह मंत्रालय
7. निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय
8. मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय
9. तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री
10. श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
11. वित्त मंत्री बनी रहेंगी निर्मला सीतारमण
12. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे
13. पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय
14. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय
15. शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय
16. धर्मेंद्र प्रधान को HRD मंत्रालय का प्रभार
17. शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री
18. जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्री बने
19. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री बने
20. सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय
21. राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन
22. गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री
23. सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन
24. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय
25. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
26. चिराग पासवान को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय
27. सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
28. शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
29-एच डी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय
30-हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम मंत्रालय
31-गिरिराज सिंह बने कपड़ा मंत्री
32-ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मंत्रालय
33-अन्नपूर्णा देवी को महिला बाल विकास मंत्रालय की ज़िम्मेदारी

ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

Continue Reading

Trending