Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म ‘धाकड़’: धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया कमाल, गजब का है एक्शन सिक्वेंस

Published

on

Loading

कंगना रनौत को नापसंद करने वाले भी यह मानते हैं कि वो एक्ट्रेस कमाल की है और यही बात एक फिर कंगना ने अपनी फिल्म ‘धाकड़’ से साबित की है।

धाकड़ में कंगना सहित अन्य कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सिक्वेंस आदि ऐसी कुछ चीजें हैं जो एक बार फिल्म देखने के लिए आपको मजबूर कर देंगी।

कहानी

फिल्म कंगना रनौत रॉ एजेंट अग्नि के किरदार में हैं और वो एक मिशन को पूरा कर रही हैं। मिशन है अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के काले साम्राज्य को खत्म करना। कहानी यही है कि किस तरह से एजेंट अग्नि इस मिशन को अंजाम देती है और इस दौरान क्या क्या खुलासे होते हैं।

एक्टिंग

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है सितारों की एक्टिंग। कंगना रनौत की एक्टिंग तो कमाल की है ही, फिल्म में अन्य कलाकारों ने भी अपने रोल को बखूबी निभाया है।

अर्जुन रामपाल की एक्टिंग बहुत जबरदस्त है। एक ऐसा विलेन जिससे आपको नफरत होने लगती है। दिव्या दत्ता नेगेटिव रोल में खूब जमी हैं। कंगना जब गुंडों को पीटती हैं तो बड़ा मजा आता है। कंगना ने एक्शन सीन्स पर खूब मेहनत की है और ये दिखता भी है।

एक्शन

फिल्म में जबरदस्त एक्शन है। हॉलीवुड स्टाइल का एक्शन दिखाने की कोशिश की गई है जो काफी हद कामयाब है।

कमी

फिल्म की सबसे बड़ी कमी उसका स्क्रीनप्ले है, जो काफी ढीला है। कमाल की परफॉर्मेंस के बीच आपको कई बार समझ नहीं आता कि फिल्म में क्या चल रहा है। फिल्म अपने ट्रैक से भटकती लगती है। कहानी और स्क्रीनप्ले और बेहतर किया जाता तो फिल्म ज्यादा बेहतर होती।

डायरेक्शन

रजनीश रेजी घई ने अच्छा डायरेक्शन किया है। उन्होंने हॉलीवुड जैसी फिल्म बनाने की पूरी कोशिश की है। कंगना के स्टाइल से लेकर एक्शन सीक्वेंस तक शानदार तरीके से शूट किए गए हैं, लेकिन डायरेक्टर को स्क्रीनप्ले पर थोड़ी और मेहनत करनी थी।

क्यों देखें

अगर कंगना के फैन हैं तो जरूर देखिए। कंगना आपका दिल जीत लेंगी, जब वो सबको पीटती हैं तो देखकर अच्छा लगता है। अगर कंगना को नही पसंद करते तो भी देख सकते हैं क्योंकि कंगना इसमें पिटती भी हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending