Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

Himachal Pradesh: केजरीवाल को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल

Published

on

Loading

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के हिमाचल प्रदेश में रोड शो के दो दिन बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने केजरीवाल का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। राजनीतिक जानकार इसे एक तरह से चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी का हिमाचल प्रदेश में सफाया बता रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह को अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित आवास उनकी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में देर रात शामिल कराया। बीजेपी के नेता और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में इसे हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और महामंत्री बीजेपी में शामिल होने को हिमाचल प्रदेश में ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है।

मनीष सिसोदिया ने दिया था हार का डर वाला बयान

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और संगठन मंत्री सतीश ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिन में ही दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं को कानो-कान खबर भी नहीं हुई कि उनकी पार्टी में इतनी बड़ी फूट होने जा रही है। चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के लिए ये बड़ा झटका है। बता दें ये तब हुआ जब गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हार के डर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बदल कर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने का बयान दिया था। इसके बदले में जयराम ठाकुर ने मनीष सिसोदिया को झूठा करार दिया था।

वहीं, अरविंद केजरीवाल के हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुए रोड शो के बाद पार्टी आत्मविश्वास से भरी होने का दावा कर रही थी लेकिन पार्टी को ही झटका लग गया।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending