Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, आजम खान ने भी छोड़ी सांसदी

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। अखिलेश यादव के साथ सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने भी लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी है। दोनों नेताओं ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया था। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव जीते थे, जबकि आजम खान रामपुर से विधायक बने थे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि अखिलेश यादव विधायकी छोड़ेंगे या लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। माना जा रहा था कि वह करहल सीट से विधायकी छोड़ सकते हैं लेकिन मंगलवार को उन्होंने सारी अटकलों को गलत साबित कर दिया। अखिलेश ने अपनी विधायकी बरकरार रखी है और संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह यूपी के आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं।

अखिलेश के अलावा रामपुर से सांसद आजम खान ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह रामपुर की विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। जेल से ही चुनाव लड़ने वाले आजम खान ने बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना को 55 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हराया था।

अखिलेश ने करहल से दर्ज की थी जीत

बीते विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने करहल सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने इस सीट पर आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। यहां से अखिलेश यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को 66 हजार मतों के अंतर से हराया था। उनके प्रचार में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी मैदान में उतर गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था और सपा 100 सीटों का आंकड़ा पार कर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending