Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लीक हो गयी रणबीर कपूर की अगली फिल्म की क्लिप? श्रद्धा कपूर संग करते दिखे डांस

Published

on

Loading

लव रंजन के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं और ऐसा पहली बार होगा जब रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। इन दिनों ये जोड़ी दिल्ली में फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर रही है और सोशल मीडिया पर दोनों की डांस परफॉर्मेंस की एक क्लिप वायरल हो गई है। रणबीर और श्रद्धा की ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विशाल सेट पर रणबीर-श्रद्धा का डांस

बात करें वायरल हो रहे वीडियो की तो ऐसा लगता है कि लव रंजन बहुत एपिक लेवल पर इस गाने को शूट करने वाले हैं। क्योंकि वीडियो में नीला कुर्ता पहने रणबीर कपूर उल्टे पैरों चलते दिखाई पड़ रहे हैं और श्रद्धा कपूर उनकी तरफ खूबसूरत पीले सूट में बढ़ती चली जा रही हैं। रणबीर अपने दोस्तों के ऊपर गिर पड़ते हैं और तभी कैमरा पीछे की लोकेशन दिखाता है जहां ढेरों लोग रंग बिरंगे कपड़ों में नीचे खड़े दिख रहे हैं।

शूटिंग वीडियो देख एक्साइटेड हुए फैंस

इस पूरे गाने को बहुत ही विशाल सेट पर फिल्माया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन पेज ने लिखा- श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म के लिए गाना शूट करते हुए। ढेरों फैन पेजों ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के गाने की शूटिंग का ये वीडियो शेयर किया है और क्लिप देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बोनी कपूर करेंगे एक्टिंग डेब्यू

बता दें कि लव रंजन की ये अपकमिंग फिल्म एक फैमिली ड्रामा होगी जिसमें लव हमेशा की तरह कॉमेडी और रोमांस का तड़का लगाएंगे। फिल्म में बोनी कपूर भी नजर आएंगे और ये उनका एक्टिंग डेब्यू होगा। खबर है कि बोनी कपूर इस फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का रोल प्ले कर रहे हैं। डिंपल कपाड़िया फिल्म में रणबीर कपूर की मां का किरदार निभा रही हैं।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending