Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम योगी का फैसला, प्रदेश में होली पर 2 दिनों का सार्वजनिक अवकाश

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी सरकार ने होली के मौके पर दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यानी की शुक्रवार होली के दिन और शनिवार को बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि 18 और 19 मार्च को सरकारी दफ्तरों में होली का अवकाश रहेगा।

अब होली के बाद यूपी में सरकारी स्कूल और दफ्तर 18 और 19 मार्च यानी (के बाद सीधे 21 मार्च यानी सोमवार को ही खुलेंगे। क्योंकि बीच में रविवार का साप्ताहिक अवकाश पड़ रहा है।

इस संबंध में यूपी सरकार की ओर से बुधवार को एक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश में होली का त्योहार 18 मार्च, 2022 के साथ-साथ 19 मार्च, 2022 को भी मनाया जाएगा। इसलिए प्रदेश में 19 मार्च, 2022 (शनिवार) को भी अवकाश रहेगा।

Continue Reading

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending