Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कांग्रेस और भाजपा दोनों के सीएम उम्मीदवार हारे, बीजेपी की 47 सीटों पर जीत लगभग तय

Published

on

Loading

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर अब धीरे-धीरे परिणाम आने शुरू हो गए हैं। यहां 47 सीटों पर भाजपा ने अच्छी बढ़त बना रखी है जिस पर उसकी जीत लगभग तय है, वहीं इनमें से कई सीट भाजपा जीत भी चुकी है। इस तरह यहां भाजपा की दोबारा सरकार बनती दिख रही है। वहीं कांग्रेस ने मात्र 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

देहरादून की दस सीटों में से नौ पर भाजपा का कब्जा

हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसांई की हार लगभग तय। नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्या लगभग आठ हजार वोट से और भीमताल से भाजपा के राम सिंह कैड़ा 9800 मतों से चुनाव जीते। देहरादून की दस विधानसभा सीटों में से नौ पर भाजपा का कब्जा। कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने जीती चकराता सीट।

धारचूला से चमोली तक सीटों का ऐसा है हाल

धारचूला में 12 राउंड के बाद कांग्रेस 1244 वोट से आगे चल रही है। डीडीहाट में 8 राउंड के बाद बीजेपी 840 वोट से आगे। पिथौरागढ़ में 10 राउंड के बाद कांग्रेस 5629 वोट से आगे।

गंगोलीहाट में 11 राउंड के बाद बीजेपी 9538 वोट से आगे। थराली के 11 राउंड बाद बीजेपी के भूपाल राम टम्टा 5732 से आगे। कर्णप्रयाग से 11 राउंड के बाद बीजेपी के अनिल नौटियाल 3929 वोटों से आगे। चमोली की तीन में से दो पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस की बढ़त।

श्रीनगर से धन सिंह जीते

डीडीहाट आठवें राउंड में भाजपा के बिशन सिंह चुफाल को 14637, कांग्रेस के प्रदीप पाल को 11053 वोट और निर्दलीय किशन भंडारी को मिले 13797 मत। भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार से 840 वोट आगे।

श्रीनगर से धन सिंह भी जीते।

टिहरी की धनोल्टी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रीतम सिंह पंवार कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से 4622 मतों से आगे रहे। पोस्टल की गिनती जारी। सभी 14 राउंड की मतगणना पूरी।

डोईवाला सीट से जीती भाजपा

डोईवाला सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिज भूषण गैरोला ने कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र जोशी को 28891 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी को 64158 और कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र गिन्नी को 35267 मत मिले।

जागेश्वर से भाजपा, द्वाराहाट और किच्छा सीट से कांग्रेस आगे

जागेश्वर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुंजवाल पर भाजपा प्रत्याशी मोहन मेहरा ने बनाई 4704 वोटों की बढ़त। 11 राउंड पूरे। 5 राउंड शेष। द्वाराहाट सीट पर कांग्रेस 670 वोट से आगे, दो राउंड शेष।

किच्छा विधानसभा सीट की 12 राउंड गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ 9973 वोटों से आगे, उन्हें 48327 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला को 38354 वोट मिले।

अल्मोड़ा सीट पर रोचक मुकाबला
कपकोट विधानसभा का फाइनल वोट
सुरेश गढ़िया बीजेपी – 31275
ललित फर्स्वाण कांग्रेस – 27229
भूपेश उपाध्याय आप पार्टी – 3529
भाजपा के सुरेश गढ़िया 4046 वोटों से कांग्रेस के ललित फर्स्वाण को हराकर चुनाव जीत चुके हैं। जीत की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

अल्मोड़ा सीट पर भाजपा कांग्रेस में रोचक मुकाबला, 11वें राउंड तक भाजपा को 794 वोट की बढ़त, 2 राउंड शेष। आखिरी में पोस्टल बैलेट साबित हो सकते हैं निर्णायक।

बागेश्वर विधानसभा 13वां चरण-
चंदन रामदास बीजेपी- 30113
रणजीत दास कांग्रेस- 17828
बसंत कुमार आप पार्टी- 15175
भाजपा के चंदन राम दास 12285 वोटों से आगे चल रहे हैं।
04:00 PM, 10-Mar-2022
श्रीनगर सीट से भाजपा ने बनाई बढ़त
पोस्टल बैलेट में श्रीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत ने गोदियाल पर बढ़त बनाई।

केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत 7544 वोट से जीते। आधिकारिक घोषणा होना बाकी। शैलारानी को 20678 मत मिले हैं। जबकि निर्दलीय कुलदीप रावत को 13134 और कांग्रेस के मनोज रावत को 12 हजार से अधिक मत मिले हैं।

प्रादेशिक

गाजियाबाद में बीच सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग बेहद भीषण थी और कुछ पलों में ही आग की तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को घेर लिया। दोनों तरफ से ट्रैफिक चल रहा था इसी दौरान कार में ब्लास्ट भी हुआ। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में ड्राइवर को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। उसने पहले से कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को गाजियाबाद के फायर स्टेशन कोतवाली में दिन में 2 बजे चिरंजीव विहार के सामने हापुड़ रोड पर कार में आग की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली का एक फायर टेंडर यूनिट को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंच कर फायर कर्मियों ने देखा कि गाड़ी से आग की लपटें काफी तेज हैं और आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी है। फायर यूनिट ने शीघ्रता से होजलाइन फैलाकर फ़ायर फ़ाइटिंग कर आग को पूर्ण रूप से शांत किया। जानकारी के मुताबिक यह महिंद्रा कंपनी की केयूवी कार थी। गाड़ी डीजल की थी। गाड़ी के मालिक का नाम परवेज आलम है। वो गाड़ी से डासना की तरफ जा रहे थे।

Continue Reading

Trending