Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करण जोहर ने किया नई फिल्म ‘बेधड़क’ का अनाउंसमेंट, लॉन्च कर रहे हैं ये तीन नए चेहरे

Published

on

Loading

बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर-प्रोडूसर करण जोहर ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में वो तीन नए चेहरों को लांच करने जा रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल ‘बेधड़क’ रखा गया है। और नाम की तरह ही तीनों एक्टर्स का लुक भी काफी बेधड़क नज़र आ रहा है। बीते बुधवार की शाम ही करण जौहर ने घोषणा की थी कि वह 3 मार्च को 3 नए टैलेंट से लोगों को रूबरू करवाएंगे। फिल्म की अनाउंसमेन्ट के साथ ही कारण ने स्टार कास्ट का ऐलान किया है।

सबसे पहले करण जौहर ने लक्ष्य को इंट्रोड्यूस किया। इसके बाद बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी और इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी शनाया कपूर के नाम का ऐलान किया। शनाया के बाद ही करण जौहर ने गुरफतेह सिंह पिरजादा को इंट्रोड्यूस किया है। नेपोटिज़्म के लिए हमेशा चर्चा में बने रहने वाले करण के लक्ष्य को लॉन्च करने की खबर से फैंस खुश हैं। पहले लक्ष्य दोस्ताना 2 में नज़र आने वाले थे। करण ने साफ़ कर दिया था की लक्ष्य का बॉलीवुड से कोई भी कनेक्शन नहीं है।

 

 

शनाया और लक्ष्य के बारे में लोग पहले भी पढ़ चुके हैं लेकिन गुरफतेह सिंह पिरजादा बॉलीवुड फैन्स के लिए नया नाम है। आज कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वह हैं कौन? गुरफतेह सिंह पिरजादा को नेटफ्लिक्स की गिल्टी में देखा गया था। कुछ समय पहले ही उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन ज्वाइन किया था। बहुत कम लोगों को पता है कि गुरफतेह साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस मेहरीन पिरजादा के भाई हैं। गुरफतेह को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ी थी कि वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अहम रोल निभाएंगे।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending