Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

धीमी पड़ी कोरोना वायरस की रफ़्तार, एक दिन में मिले 58,077 मरीज़

Published

on

Loading

देश में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 58,077 नए मामले सामने आए और 657 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 1,50,407 लोग ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर होने वालों की संख्या 4,13,31,158 हो गई। रिकवरी रेट फिलहाल 97.17% है।

India reports 6,990 new Covid cases, lowest in 551 days | Latest News India - Hindustan Times

वहीं, कोरोना के एक्टिव केस 7 लाख से कम हो गए हैं। इस समय 6,97,802 मरीजों का इलाज चल रहा है। सक्रिय मामलों की दर 1.64% है। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.89% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.76% है।

India sees 45% spike in daily Covid-19 cases; Omicron tally jumps to 781

बीते दिन देश में 14,91,678 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 74.78 से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ देश में वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक पूरे देश में 171.79 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending