Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में दलित युवती का मिला शव,सपा सरकार में मंत्री रहे फतेहबहादुर सिंह के बेटे पर आरोप

Published

on

Loading

उन्नाव में दो महीने से लापता दलित युवती की पूर्व राज्यमंत्री के बेटे ने हत्या कर दी थी और उसका शव शहर के दोस्तीनगर स्थित दिव्यानंद आश्रम के पीछे सेप्टिक टैंक में कंबल से लपेटकर दफना दिया था। गुरुवार दोपहर मामले का खुलासा होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जेल में बंद आरोपित की निशानदेही पर खुदाई करकर शव बरामद कर लिया।

उन्नाव में सपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे स्व.फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह पर दो महीना पहले कांशीराम कॉलोनी की महिला रीता ने बेटी पूजा को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर रीता ने 24 जनवरी को लखनऊ में अखिलेश यादव के काफिले के आगे कूदकर जान देने की कोशशि की।

इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आनन-फानन रजोल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 04 फरवरी को पुलिस ने रजोल को पीसीआर रिमांड पर लेकर आठ घंटे पूछताछ की तो उसके साथी हरदोई थाना मुबारकपुर के नवा गांव निवासी साथी सूरज के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के आश्रम के पीछे प्लॉट स्थित सेप्टिक टैंक के गड्ढे की खुदाई कराई तो होश उड़ गए। गड्ढे से युवती का शव बरामद हुआ।

एसपी दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि घटना वाले दिन रजोल ने युवती को झांसा देकर आश्रम के पास बुलाया था। वहां साथियों के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और कंबल में लपेटकर शव टैंक में औंधे मुंह डालकर दफना दिया। एसपी ने बताया कि मामले में हत्या समेत कई धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इस मामले में अन्य जो भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending