Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया आदेश, अगले आदेश तक स्कूलों में धार्मिक कपड़े बैन

Published

on

Loading

कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है। ये मामला बीते दिन सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। हिजाब को शिक्षा संस्थानों में पहनने को लेकर मुस्लिम लड़कियां अडिग हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अंतिम आदेश तक किसी भी छात्र को धार्मिक प्रतीक की अनुमति नहीं होगी।

कर्नाटक हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने राज्य के हाई स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को एक अंतरिम आदेश जारी किया, जिसमें छात्रों को कक्षाओं में लौटने का निर्देश दिया गया। बेंच ने कहा कि, “जब तक मामला अदालत के समक्ष लंबित है। ये छात्र व छात्राएं और सभी हितधारक धार्मिक वस्त्र पहनने पर जोर नहीं देंगे।” हाईकोर्ट की पीठ ने कहा कि छात्र-छात्राओं को धार्मिक कपड़े पहनने की जिद नहीं करनी चाहिए। तीन जजों की पीठ ने कहा कि छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं।

वकील ने कहा, “यह उनके अधिकारों का पूर्ण हनन होगा।” इस पर कोर्ट ने कहा कि “यह व्यवस्था कुछ दिनों के लिए है, जब तक कि मामला सुलझ नहीं जाता। हम देखेंगे कि क्या हिजाब पहनना मौलिक अधिकार है, लेकिन उससे पहले शांति कायम करना जरूरी है। हाईकोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending