Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बुर्का पहनी महिला के ऊपर चिपकाया स्टीकर, वीडियो आया सामने

Published

on

Loading

कर्नाटक में पिछले कई दिनों से चल रहा हिजाब विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है। ऐसे में एक लखनऊ में बुर्का पहने हुई महिला के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की समाजवादी पार्टी का एक समर्थक बुर्का पहने महिला के पीठ पर प्रचार का स्टीकर लगा रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामलों एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा, “यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए। जहाँ भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले?” वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि ये महिला उनकी सहकर्मी है और ये एक छोटा सा मजाक था।

दरअसल, वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राह चलती महिला की पीठ पर समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने चुपके से सपा का स्टिकर चिपका दिया। इस बदसलूकी पर महिला हैरान रह जाती है और इधर-ऊधर देखने लगती है। ये वीडियो लखनऊ पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहाँ से अरमान खान सपा के उम्मीदवार हैं। वीडियो में सपा कार्यकर्ता ‘डोर टू डोर’ अभियान चलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ में एक बुर्का पहनी हुई महिला भी दिख रही हैं। लोगों का कहना है कि उक्त महिला के साथ जो हरकत की गई, वो बदतमीजी है। दरअसल, उस वीडियो में एक सपा कार्यकर्ता बुर्कानशीं महिला की पीठ पर स्टीकर चिपका देता है और फिर आगे बढ़ जाता है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending