Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में मिले कोरोना के 71,365 नए केस, 1217 की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 71,365 मामले सामने आए जो पिछले दिन दर्ज किए गए 67,597 मामलों की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत से ज्यादा है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह साझा की।

तो वहीं बीते 24 घंटे में कुल 1,217 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,05,279 हो गई। कोरोना के 8,92,828 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 2.11 प्रतिशत है।

देश में बीते 24 घंटे में 1,72,211 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,10,12,869 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 96.70 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 15,71,726 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 74.46 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं। बीते 24 घंटे में 53.61 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह तक 170.87 करोड़ तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक 12.11 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending