Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पेगासस मामलाः न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर राहुल गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- मोदी सरकार ने देशद्रोह किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेगसस स्पाइवेयर को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स में पेगसस स्पाइवेयर पर छपी रिपोर्ट पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रिपोर्ट से अब यह साफ हो गया है कि मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।

बता दें कि अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत सरकार ने साल 2017 में इजराइल से पेगसस स्पाइवेयर खरीदा था। रिपोर्ट सामने आने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था। फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है। मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।”

इसके अलावा कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने भी इस रिपोर्ट पर सरकार पर हमला बोला है। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, “मोदी सरकार ने भारत के दुश्मनों की तरह क्यों काम किया और भारतीय नागरिकों के खिलाफ युद्ध के हथियार का इस्तेमाल क्यों किया?”

उन्होंने आगे कहा, “पेगासस का इस्तेमाल कर गैरकानूनी रूप से जासूसी करना देशद्रोह है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और हम सुनिश्चित करेंगे कि न्याय मिले।”

कांग्रेस प्रवक्ता शमां मोहम्मद ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह सरकार के खिलाफ अकाट्य साक्ष्य है कि भाजपा सरकार ने राहुल गांधी सहित भारत के नागरिकों की जासूसी के लिए सैन्य-ग्रेड स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल रिपोर्ट के सामने आने के बाद सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस खुलासे से साफ हो गया है कि सरकार ने इस मुद्द पर सुप्रीम कोर्ट और संसद को गुमराह किया है।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending