Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 3,37,704 नए केस, 488 की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी। तो वहीं बीते 24 घंटे में कुल 488 मौतें हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई। देश में अब कोरोना के 21,13,365 सक्रिय मामले है।

देशभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है, जो कल से 3.69 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि बीते 24 घंटे में 2,42,676 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 3,63,01,482 हो गई है।

देशभर में एक दिन में कुल 19,60,954 टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 71.34 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में लोगों को 67 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक दी गई। इसी के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 161.16 करोड़ तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक 12.79 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending