Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी हुए कोरोना से संक्रमित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, उन्होंने कहा, कल उत्तराखंड-रुद्रपुर चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो सका क्योंकि मैं 2 जनवरी की रात से ठीक महसूस नहीं कर रहा था।

मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। सावधानी बरतते हुए, मैंने कल ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। कृपया अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। इससे पहले मंगलवार सुबह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह भी सोमवार तक चुनावी राज्य उत्तराखंड में प्रचार कर रहे थे। जिन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां भाजपा और आप दोनों ही बड़े पैमाने पर प्रचार कर रहे हैं।

दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 4,099 नए मामले सामने आए ओर पॉजिटिविटी दर 6.89 प्रतिशत रही। राजधानी में अब तक ओमिक्रॉन के 351 मामलों का पता चला है, जिनमें से 57 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending