Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड में प्रदर्शित होगी ‘पीके’

Published

on

Loading

सुपरस्टार आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ लगातार नए मुकाम हासिल करती जा रही है। ईश्वर की अंधभक्ति पर सवाल उठाती फिल्म अब जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के 50 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म निर्माण कंपनी विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के निर्माण में बनी, यूटीवी मोशन पिक्च र्स की प्रस्तुति ‘पीके’ के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं। आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म की कहानी दूसरे ग्रह से पृथ्वी पर आए एक प्राणी (आमिर खान) के बारे में है, जो यहां धर्म के अस्तित्व पर सवाल उठाता है।

फिल्म अब तक उत्तरी अमेरिका, खाड़ी देशों, ब्रिटेन, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसे देशों में प्रदर्शित हो चुकी है।

 

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending