मनोरंजन
लारा दत्ता के जन्मदिन पर प्रियंका, दीया ने दी बधाई
हिंदी फिल्म जगत की अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और दीया मिर्जा ने गुरुवार को लारा दत्ता के जन्मदिन पर बधाई दी। पूर्व मिस यूनिवर्स लारा का गुरुवार को 37वां जन्मदिन है। दीया, प्रियंका और लारा एक ही साल मिस इंडिया चुनी गई थीं। प्रियंका ने ऐसी एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की और लिखा, “एक शानदार महिला को जन्मदिन की ढेरो बधाइयां। तुम हमेशा रानी रहोगी लारा दत्ता।
दीया मिर्जा ने भी लारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए टवीट किया, “जन्मदिन की ढेरो बधाईयां खूबसूरत, उदार, आकर्षक महिला। मैं तुमसे प्यार करती हूं।”
गौरतलब है कि तीनों ने ही साल 2000 में एक साथ अंतराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और जीत दर्ज की थी।
लारा ने ‘अंदाज’, ‘हाउसफुल’, ‘भागम भाग’, ‘चलो दिल्ली’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इन्होंने टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ शादी की और अब इनकी एक बेटी भी है।
प्रादेशिक
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।
इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल2 days ago
राहुल ने शेयर किया मां के साथ एल्बम देखते हुए वीडियो, कहा- पापा, दादी ने रायबरेली में विकास के बहुत काम किए
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान, ‘पाकिस्तान के इस सैन्य तानाशाह को कब्र से निकालकर फांसी पर लटकाना चाहिए’
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
-
नेशनल2 days ago
लखनऊ में इंडिया गठबंधन की पीसी में खड़गे का बड़ा एलान, ‘हम गरीबों को 10 किलो राशन देंगे’
-
नेशनल2 days ago
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे
-
नेशनल2 days ago
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
-
खेल-कूद2 days ago
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या