Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी ने कोविड पर किया प्रभावी नियंत्रण, पिछले 24 घंटों में 69 जिलों में नहीं पाया गया एक भी नया मरीज

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘ट्रेस,टेस्ट,ट्रीट’ की कारगर रणनीति के परिणामस्वरूप प्रदेश में कोरोना पर सफल एवं प्रभावी नियंत्रण हो गया है। जनसंख्या के आधार पर देश के सबसे बड़े राज्य के 42 ज़िलों में आज एक भी संक्रमित नहीं कोरोना केस नही है जबकि 17 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं।

पिछले 24 घंटों में हुई 73 हजार 204 सैम्पल की जांच में 69 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल 06 जिलों में कुल 11 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 09 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए।

उत्तर प्रदेश में रविवार तक कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 85 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 216 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 29 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

इसमें 9.91 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 3.38 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनो डोज देकर कोविड सुरक्षा कवर प्रदान किया जा चुका है।

इस क्रम में टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 67 फीसदी से अधिक लोगों ने पहली डोज प्राप्त कर ली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानसार प्रदेश में कार्यरत 73000 से अधिक निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है जिससे कोरोना की किसी भी आशंका को जड़ से नियंत्रण कर लिया जाए।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending