Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार उपचुनावः जेडीयू ने जीती कुशेश्वर की सीट, तारापुर में भी पिछड़ी आरजेडी

Published

on

Loading

पटना। बिहार उपचुनाव में हुए दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना हो रही है। कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र पर सत्ताधारी गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से जदयू ने एकबार फिर से कब्जा जमा लिया जबकि तारापुर में मतगणना अभी भी जारी है। तारापुर में राजद और जदयू में कांटे की टक्कर है, जिसमें 19 वें राउंड की मतगणना के बाद जदयू पहली बार राजद से आगे बढ़ी है।

मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट मतगणना जारी है। मतगणना में लगातार राजद आगे चल रही थी लेकिन 19 वें राउंड की गिनती के बाद जदयू ने बढ़त बना ली है। हालांकि जदयू की बढ़त बहुत बड़ी नहीं मानी जा रही है।

इधर, कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू के प्रत्याशी अमन भूषण हजारी ने 12 हजार से ज्यादा मतों से विजयी हुए हैं। हजारी ने राजद के प्रत्याशी गणेश भारती को 12500 से अधिक मतों से पराजित किया है।

इधर, जदयू के नेता और बिहार के मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि जदयू दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान में लोगों ने विकास का चुनाव कर लिया है और तारापुर में भी जदयू की जीत हेागी।

इन दोनो सीटों पर कुल 17 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इन सभी स्थानों पर मुख्य मुकाबला राजद और जदयू के बीच माना जा रहा है। तारापुर के नौ जबकि कुशेश्वरस्थान विधानसभा के आठ उम्मीदवार इस चुनावी मैदान में हैं।

मतगणना स्थलों पर जिला पुलिस बल और अर्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है। राज्य में जिन दो क्षेत्रों में उपचुनाव हुए हैं उनमें दोनो सीटों पर जदयू का कब्जा रहा है। इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन जदयू के पक्ष में एकजुट है वहीं विपक्षी दलों के महागठबंधन में फूट पड़ गई हैे। कांग्रेस और राजद दोनों पार्टियों ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

जमुई से सांसद चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी अपने प्रत्याशी उतारे है, जिससे उपचुनाव काफी रोचक बना हुआ है। वैसे, कहा जा रहा है कि इस चुनाव परिणाम का फिलहाल सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

जदयू ने दोनों सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है। मेवालाल चौधरी के निधन से खाली हुई सीट तारापुर से पार्टी ने राजीव कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है जबकि सुरक्षित कुशेश्वर स्थान सीट से अमन भूषण हजारी उम्मीदवार हैं। इस सीट से उनके पिता शशि भूषण हजारी ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी। राजद ने तारापुर से अरूण साह को जबकि कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती को मैदान में उतारा है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending