Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

योगी सरकार के मंत्री ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, कही ये बात

Published

on

Loading

लखनऊ। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं पर कहा कि सिवाय चुनावी लॉलीपाप के अलावा कुछ नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि क्या कांग्रेस शासित राज्यों में यह प्रतिज्ञाएं लागू हैं? क्या राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब देश में नहीं है? जवाब दें प्रियंका। इन प्रतिज्ञाओं को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में लागू कर दिखाएं, फिर उत्तर प्रदेश में घोषणा करें। उन्होंने कहा कि प्रियंका का नाम प्रियंका घोषणा कर देना चाहिए।

यह बातें उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका, प्रतिज्ञा के नाम पर लोगों को भरमाने की कोशिश कर रही हैं। जिस पार्टी का देश में और न प्रदेश में वजूद बचा है, वह पार्टी अब येन केन प्रकारेणन सत्ता के लिए लालायित है। उन्होंने कहा कि प्रवासी पक्षियों की तरह प्रियंका को भी चुनाव में ही प्रदेश की जनता की याद आती है। इस बार प्रदेश की जनता इनके चुनावी पर्यटन को हमेशा के लिए समाप्त करने वाली है।

उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं किया। जबकि प्रदेश में योगी सरकार पहली बार 45 लाख गरीबों को आवास से लेकर, निशुल्क एक करोड़ 41 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन, एक करोड़ 67 लाख से अधिक लोगों को गैस कनेक्शन और 15 करोड़ गरीबों को निशुल्क राशन आदि दे रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश में आज उत्तर प्रदेश दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर जरूरतमंद के साथ सरकार खड़ी रही। निशुल्क जांच, इलाज से लेकर घर-घर निशुल्क दवा वितरित की गई। वैक्सीन भी फ्री में लगाया जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान) योजना के तहत करीब साढ़े छह करोड़ और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 42 लाख से अधिक लोगों को पांच लाख रुपए तक का बीमा कवर दिया गया है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जबकि ढाई करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है।

68 लाख से अधिक छात्रों को जल्द मिलेगा निशुल्क स्मार्टफोन या टैबलेट

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार योगी सरकार में महिलाओं के सशक्तीकरण और स्वावलंबन के लिए सबसे ज्यादा कार्य किया है। सरकार की ओर से जल्द 68 लाख से अधिक छात्रों, परीक्षार्थियों और अभ्यर्थियों को निशुल्क स्मार्टफोन या टैबलेट दिया जाने वाला है। प्रदेश में 36 हजार करोड़ रुपए से 86 लाख किसानों की कर्ज माफी की गई है। प्रदेश में पहली बार एक, दो नहीं कई फसलों को सीधे किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। सरकार की ओर से प्रदेश में फसलों की रिकॉर्ड खरीद की जा रही है।

कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी: खन्ना

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का शासनकाल देखा है। कांग्रेस राज में लोगों का जीना मुहाल हो गया था। खून पसीने की जनता की गाढ़ी कमाई भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ रही थी। चारों तरफ लूट मची थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। सुना है यूपी कांग्रेस में भी घोटाला हो गया, जिस कारण प्रदेश कोषाध्यक्ष को हटाना पड़ गया।

प्रादेशिक

पुणे हिट एंड रन केस: कोर्ट ने आरोपी के पिता को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Published

on

Loading

पुणे। पुणे हिट एंड रन केस में पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जमानत मिलने के बाद फिर से अरेस्ट कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने मामले में नई धारा भी जोड़ी है। इसके साथ ही कोर्ट ने बार के मालिक जितेश शेवनी और जयेश बोनकर को भी 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग लड़के ने अपनी करोड़ों की पोर्शे कार से दो लोगों को कुचलकर मार डाला। चश्मदीदों का कहना है कि कार की स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा था। इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अनीस दुधिया और अश्विनी कोस्टा के तौर पर हुई थी। दोनों राजस्थान के हैं। बाद में पुलिस ने इस मामले में कार चला रहे 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

पुलिस ने उस पर बालिग लोगों की तरह मुकदमा चलाने और उसे पुलिस हिरासत में भेजने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार करते हुए आरोपी को जमानत दे दी थे। आरोपी को कोर्ट ने 15 दिनों के लिए येरवडा की ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने’ और ‘हादसे पर एक निबंध लिखने’ के लिए कहा। वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि जमानत की शर्तों में आरोपी को एक ऐसे डॉक्टर से इलाज कराने का निर्देश दिया गया है जो उसे शराब छोड़ने में मदद कर सके। इसके अलावा उसे ‘साइकेट्रिस्ट से सलाह’ लेकर उसकी रिपोर्ट अदालत में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

चश्मदीदों का कहना है कि कार की स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा था.पुलिस का दावा है कि बार में शराब पीने के बाद नशे में धुत होकर 17 साल का आरोपी पोर्शे कार को चला रहा था। उसने रविवार तड़के शहर के कल्याणी नगर इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

Continue Reading

Trending