Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

लखीमपुर हिंसा में हुई चार और गिरफ्तारियां,बीजेपी सभासद भी शामिल

Published

on

Loading

लखीमपुर हिंसा मामले में पुलिस ने अब चार और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में बीजेपी सभासद सुमित जैस्वाल भी शामिल है। बता दें कि ये गिरफ्तारियां सोमवार को की गईं। हिंसा के बाद इस घटना के कई वीडियो सामने आए थे। एक वीडियो में थार गाड़ी से निकल कर भागता हुआ एक व्यक्ति नज़र आ रहा है। ये व्यक्ति सुमित जैस्वाल ही सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक सुमित शिवपुरी मोहल्ले का सभासद है। उसके अलावा शिशुपाल, सत्यप्रकाश त्रिपाठी उर्फ़ सत्यम और लखनऊ के नंदन सिंह को भी पकड़ा गया है। सत्यप्रकाश के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत तीन गोलियां बरामद की गईं हैं। बता दें की इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है।

थार गाड़ी में था सुमिता मौजूद

दरअसल थार से भागने का वीडियो सामने आने पर पहले अनुमान लगाए जा रहे थे कि भागने वाला व्यक्ति आशीष मिश्रा है। लेकिन सुमित जैस्वाल ने खुद सामने आ कर कुबूला था की गाडी से निकल कर वो ही भगा था। उसका कहना था कि किसानों का हमला होने पर वो भाग गया था। किसानों को कुचलने वाली गाडी में ही सुमित बैठा था।

भागने के बाद से ही चल रहा था फरार 

मौके से भागने के बाद से ही सुमित फरार हो गया था। पुलिस तगतार उसकी तलाश कर रही थी। भूमिगत होने से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही थी। अब पुलिस का मानना है कि सुमित की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में कई बड़े राज खुलेंगे। साथ ही ये भी स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के समय गाड़ी में कौन कौन मौजूद था।

Also Read-संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ‘रेल रोको’ आंदोलन का आयोजन, अजय मिश्रा के इस्तीफे की है मांग

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending