Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिग बॉस 15 का 2 अक्टूबर से होगा आगाज, जानिए अब तक किस कंटेस्टेंट्स को मिली सबसे ज्यादा फीस

Published

on

Loading

मुंबईः टीवी का मशहूर शो बिग बॉस बहुत जल्द अपने नए सीजन के साथ आने वाला है। इस शो के अब तक 14 सीजन आ चुके हैं और शो का 15वां सीजन 2 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस बार भी शो के होस्ट हमेशा की तरह सलमान खान ही रहेगें। अब तक कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम की पुष्टि हो चुकी है वहीं कुछ नामों का खुलासा शो के प्रीमियर पर ही होगा। खबरों की माने तो मेकर्स शो की टीआरपी को और बढ़ाने के लिए रिया चक्रवर्ती को इस शो का हिस्सा बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

रिया को शो का हिस्सा बनाने के लिए  हर हफ्ते 35 लाख रुपये तक देने की बात भी सामने आई है। फिलहाल तो ऐसी खबरें हैं कि रिया इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। हालांकि अगर वो इस शो का हिस्सा बनती हैं तो वो अब तक की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स में एक मानी जाएंगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॉस के घर में अब तक आए सेलेब्स में कौन से कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा फीस चार्ज की थी।

देवोलीना भट्टाचार्जी

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा देवोलीना ने बिग बॉस सीजन 13 में हिस्सा लिया था। शो में उनकी और रश्मि देसाई की दोस्ती भी खूब पसंद की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार देवोलीना शो में हर हफ्ते के 10 लाख रूपये चार्ज करती थीं। हालांकि मेडिकल कारणों से देवोलीना को शो बीच में छोड़ना पड़ा था।

श्रीसंथ

पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ भी बिग बॉस का हिस्सा बने थे। वो ये शो जीतने में कामयाब नहीं हुए थे लेकिन उनकी वजह से मेकर्स को काफी टीआरपी मिली थी। साथ ही बात बात पर उनका शो छोड़ने की बात कहने का भी अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था। खबरों की मानें तो बिग बॉस 12 के दौरान श्रीसंथ ने करीब 50 लाख रुपये चार्ज किए थे।

रश्मि देसाई

रश्मि टीवी जगत की चर्चित अदाकारा हैं। बिग बॉस 13 में रश्मि के चलते शो को जबरस्त टीआरपी मिली थी। सीजन 13 में अरहान संग उनका रोमांस और सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी लड़ाई की खूब चर्चा हुई थी। खबरों की मानें तो पूरे सीजन के लिए रश्मि ने करीब 1.20 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

राहुल देव

फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले राहुल देव ने भी बिग बॉस में हिस्सा लिया था। शो में उनका खेल भी लोगों को पसंद आया था। खबरों की मानें ते राहुल देव ने ङर में रहने के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

हिना खान

टीवी की मशहूर बहू हिना खान ने  बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था। हिना खान शो की विजेता तो नहीं बन पाई थीं लेकिन शो की टीआरपी में उनके कारण जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। हिना को इस शो के हर हफ्ते के लिए मेकर्स ने आठ लाख रुपये दिए थे। बिग बॉस के कारण हिना को अपनी संस्कारी बहू वाली छवि तोड़ने का मौका मिला था।

पामेला एंडरसन

हॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा पामेला बिग बॉस 4 में नजर आई थीं। वो इस घर की परमानेंट सदस्य नहीं थीं बल्कि शो में सिर्फ तीन दिन ही नजर आई थीं। इस तीन दिन के अपीयरेंस के लिए पामेला को 2.5 करोड़ रुपये मिले थे। बेवॉच एक्ट्रेस के कारण शो को जबरदस्त टीआरपी मिली थी।

दीपिका कक्कड़

ससुराल सिमर का से घर घर में पहचान बनाने वाली दीपिक कक्कड़ सीजन 12 में नजर आईं थीं। इतना ही नहीं वो इस शो की विजेता भी बनी थीं। उन्होंने घर में रहने के हर हफ्ते करीब 14-16 लाख रुपये चार्ज किए थे। साथ ही शो की विजेता बनने पर उन्हें 50 लाख रुपये मिले थे।

सिद्धार्थ शुक्ला

सीजन 13 के विजेता और मशहूर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी जबरदस्त लड़ाईयों और गेम के चलते दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। वो कई बड़े सेलेब्स को हराकर शो जीतने में कामयाब रहे थे। सिद्धार्थ और शहनाज का रोमांस भी फैंस को काफी पसंद आया था। सिद्धार्थ ने शो में रहने के लिए हर हफ्ते करीह 40 लाख रुपये चार्ज किए थे।

Continue Reading

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending