Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षय कुमार की मां का हुआ निधन, एक्टर ने फैंस को दी जानकारी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कि मां अरुणा भाटिया का आज निधन हो गया है। आपको बता दें कि उनकी मां की तबियत काफी वक्त से ख़राब थी। कुछ ही दिनों पहले उन्हें मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। अभिनेता ने फैंस को मां की मौत की दुखद खबर ट्विटर पर दी है। उन्होंने मां को याद करते हुए कहा कि वो असहनीय दुख में हैं।

उन्होंने भावुक हो कर अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ‘वो मेरा सब कुछ थीं। आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़ कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के पास चली गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।’

कुछ दिनों पहले अक्षय ने अपनी मां के लिए फैंस से दुआ करने की अपील की थी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था, ‘मेरी मां के स्वास्थ्य के प्रति आपकी चिंता और शब्दों से मैं अभिभूत हूं. ये बहुत ही ज्यादा कठिन समय है मेरे और मेरे परिवार के लिए. आपकी हर एक दुआ बहुत बड़ी मदद होगी।’ आपको बता दें कि मां की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही अक्षय दो दिन पहले लंदन से मुंबई पहुंचे थे। एक्टर की अगली फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग लंदन में चल रही थी। पर मां ही हालत बिगड़ने से अक्षय फौरन मुंबई लौट आए।

Continue Reading

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending