Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी फातिमा सना शेख, निभाएंगी अहम किरदार

Published

on

Loading

मुंबई। विक्की कौशल की नई फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतज़ार था जिसका टाइटल रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानिकशॉ के जीवन पर आधारित है। अप्रैल में इस फिल्म का नाम सामने आया।

फिल्म का पहला लुक 2019 में रिलीज़ किया गया था जिसमे विक्की सैम मानिकशॉ के अवतार में नज़र आए थे। फिल्म का टाइटल ‘सैम बहादुर’ रखा गया है। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, ‘एक लेजेंड, एक साहसी, हमारा सैम बहादुर। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जयंती पर, उनकी कहानी को एक नाम मिल गया है- सैम बहादुर।’

एक रिपोर्ट से सामने आया है कि इस फिल्म में विक्की के साथ फातिमा सनाह शेख भी नज़र आएंगी। उन्हें इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। फातिमा को एक अहम रोल ऑफर किया गया था और उन्हें रोल पसंद भी आ गया है।

फिलहाल फिल्म मेकर्स और एक्टर्स के बीच बात-चीत जारी है। बता दें कि अभी फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है और अगले साल से शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending